{"_id":"67ff2a4821b9350618040938","slug":"shivpuri-ranglal-of-jhalawar-rajasthan-was-caught-in-shivpuri-with-smack-worth-50-lakhs-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2840508-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: राजस्थान के झालावाड़ का रंगलाल कर रहा था स्मैक की तस्करी, 50 लाख के माल के साथ शिवपुरी में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: राजस्थान के झालावाड़ का रंगलाल कर रहा था स्मैक की तस्करी, 50 लाख के माल के साथ शिवपुरी में धराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी पुलिस ने राजस्थान के तस्कर रंगलाल मीणा को 208.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। तीन दिन में 300 ग्राम से ज्यादा स्मैक जब्त हुई। रंगलाल पूर्व में भी तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
शिवपुरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के देहात थाना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले रंगलाल मीणा को 208.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है। रंगलाल के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी दो दिन पहले भी शहर की कोतवाली पुलिस ने गुना जिले के एक आरोपी को 102 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस तरह तीन दिनों में पुलिस ने कुल 300 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त की है। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि झालावाड़ निवासी रंगलाल मीणा को 208.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गाडरवारा पुलिस की नशाबंदी मुहिम, स्मैक तस्कर चढ़ा हत्थे, हजारों की ड्रग्स जब्त
टीआई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया में वेयरहाउस के सामने से पकड़ा। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़ा गया आरोपी रंगलाल पुराना तस्कर है। वह 2009-10 में नीमच में साढ़े तीन क्विंटल डोडा चूरा के साथ पकड़ा गया था। इस साल जनवरी में भी झालावाड़ में 1.300 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार हुआ था।
ये भी पढ़ें-अवैध मादक पदार्थ के साथ हिमाचल के दो तस्कर गिरफ्तार, 15 क्विंटल डोडाचूरा बरामद
ये है राजस्थान और शिवपुरी में तस्करी का कनेक्शन
राजस्थान से मध्य प्रदेश का शिवपुरी इलाका लगा हुआ है। यहां राजस्थान के कई तस्कर पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। झालावाड़ का रहने वाला आरोपी रंगलाल मीणा भी इसमें खपाने के लिए यहां आया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा है। सूत्रों ने बताया है कि मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला एक तरफ राजस्थान तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश से भी लगा हुआ है। राजस्थान से मध्य प्रदेश के शिवपुरी होते हुए यह अपना माल खपाते हैं। इसके अलावा यूपी के भी कई तस्कर पूर्व में यहां नशे का कारोबार करते हुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X