सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Shivpuri remained closed in protest against the UGC law

यूजीसी कानून के विरोध में शिवपुरी बंद: BJP कार्यकर्ताओं के बजट प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले में यूजीसी कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के दौरान शिवपुरी, करैरा और नरवर में हंगामा हुआ। भाजपा के बजट कार्यक्रमों में नारेबाजी और तोड़फोड़ हुई। करैरा में कुर्सियां तोड़ी गईं, नरवर में दुकानदार से मारपीट के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

shivpuri-Shivpuri remained closed in protest against the UGC law
करेरा में कुर्सी तोड़ दी गई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले में रविवार को यूजीसी कानून को लेकर बुलाए गए बंद को लेकर कई जगह पर विरोध प्रदर्शन किए गए। इस विरोध प्रदर्शन में शिवपुरी और नरवर में भाजपा के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया।

Trending Videos


करैरा में यूजीसी कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने यहां पर हंगामा मचाते हुए कुर्सियां तोड़ दीं और नारेबाजी की। इस दौरान यहां पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इसके अलावा नरवर में एक दुकान बंद कराए जाने को लेकर लोगों ने दुकानदार से मारपीट कर दी, जिससे यहां पर माहौल गरमाया गया और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी व करैरा में भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा
रविवार को शिवपुरी सहित जिले के अंचल में यूजीसी कानून के विरोध में बुलाया गया बंद उग्र हो गया। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव की मौजूदगी में लाइव बजट कार्यक्रम सुना जा रहा था तभी यूजीसी कानून का विरोध कर रहे लोग पहुंच गए, यहां पर हंगामा किया गया और विरोध में नारे लगे, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया। इसके अलावा करैरा में भाजपा का बजट कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर प्रदर्शनकारियों ने घुसकर नारेबाजी की। तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां फेंकी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे बजट कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- मां-बेटी सहित तीन को दोहरा आजीवन कारावास, तंत्र क्रिया व मारपीट कर की थी अपने ही भाई-भतीजे की हत्या

मारपीट व दुकानों में की तोड़फोड़
बंद के दौरान करैरा में बाजार बंद कराते समय तिल रोड स्थित एक ऑनलाइन दुकान और कच्ची गली में एक गारमेंट दुकान में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। वहीं, नरवर कस्बे की मौजपुर मार्केट में व्यापारी ने दुकान नहीं बंद की तो प्रदर्शनकारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पुलिस ने यहां पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed