{"_id":"67ff5e6af6913159e60782d7","slug":"shivpuri-shivpuris-woman-did-something-such-that-even-after-her-death-the-world-will-be-able-to-see-her-eyes-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2840580-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिवपुरी की महिला ने कुछ ऐसा किया कि मरने के बाद भी उनकी आंखें देख सकेंगी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिवपुरी की महिला ने कुछ ऐसा किया कि मरने के बाद भी उनकी आंखें देख सकेंगी दुनिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी की राधादेवी शर्मा ने मृत्यु के बाद नेत्रदान कर समाज के लिए मिसाल पेश की। पूजा के दौरान झुलसने से उनका निधन हुआ। अंतिम इच्छा अनुसार परिजनों ने उनकी आंखें दान कीं, जो एक नेत्रहीन को रोशनी देंगी। उनका यह पुण्य कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।
मृतक महिला जब आंखें दान करने का फॉर्म भरा उसे समय का फोटो
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले की फतेहपुर रोड निवासी राधादेवी शर्मा (60) अपने निधन के बाद भी एक ऐसा पुण्य कार्य कर गईं, जो समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। राधादेवी ने अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान की इच्छा जताई थी, जिसे उनके परिजनों ने श्रद्धापूर्वक पूरा किया। उनकी दान की हुई आंखें अब किसी नेत्रहीन व्यक्ति की दुनिया को रोशन करने जा रही हैं।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- झिंझरी गांव में जलसंकट, खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, हाईवे किया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
राधादेवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ। दरअसल, 12 दिन पहले पूजा करते समय दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राधादेवी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखें किसी जरूरतमंद को दान कर दी जाएं, ताकि वे किसी और के जीवन में रोशनी बन सकें। परिजनों ने उनकी इस अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए तत्काल ही नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। उनकी दोनों आंखें आशीर्वाद अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रखी गईं और बुधवार सुबह नेत्रहीन व्यक्ति को प्रत्यारोपित की गईं।
ये भी पढ़ें- 19 की उम्र, छह राज्यों में धमक और 100 से ज़्यादा चोरी के बाद थाने पहुंचकर बोली- साहब! सजा दे दो
राधादेवी के इस पुण्य कार्य में उनके पूरे परिवार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। शिवपुरी के समाजसेवी डॉ. अजय खेमरिया, जो राधादेवी के रिश्ते में भाई लगते हैं, ने पहले ही उनके लिए नेत्रदान का फार्म भरवाया था। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को राधादेवी की इच्छा से अवगत कराया था, ताकि समय आने पर कोई बाधा न आए। परिवार ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के इस नेक कार्य में भागीदारी की और उनकी आखिरी इच्छा को पूरी श्रद्धा के साथ पूरा किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X