सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri student rape fir

Shivpuri: प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का वादा कर छात्रा से बनाए संबंध, युवक मुकरा तो थाने पहुंची पीड़िता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

11 सितंबर 2023 को आरोपी युवक ने छात्रा के कमरे पर पहुंचकर उससे शादी का वादा किया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इससे साफ मना कर दिया।

shivpuri student rape fir
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी थानांतर्गत एक युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह लगातार दो साल तक नाबालिग छात्रा के साथ संबंध बनाता रहा। छात्रा जब बालिग हो गई और युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके आहत छात्रा थाने पहुंच गई, पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


प्रेम जाल में फंसा कर बनाए संबंध
जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरीखुर्द निवासी प्रशांत पुत्र चंपालाल धाकड़ ने गांव की एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद जब छात्रा पढ़ाई के लिए पोहरी आकर किराए के मकान में रहने लगी तो युवक ने 11 सितंबर 2023 को उसके कमरे पर आकर उसके साथ शादी करने का वादा किया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का आरोप है कि उसने कई बार युवक से शादी से पहले संबंध बनाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी करने से कर दिया इंकार 
इसके बाद आरोपी युवक छात्रा के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। छात्रा जब 18 साल की पूरी हो गई तो उसने आरोपी प्रशांत से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया। 22 फरवरी को छात्रा ने शादी करने की बात दोहराई तो आरोपी प्रशांत ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इससे आहत छात्रा 23 फरवरी को थाने पहुंची और शिकायती आवेदन दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed