सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-The groom riding in a carriage and firing celebratory shots from a car in the wedding

Shivpuri: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर दूल्हा समेत तीन पर केस दर्ज, वीडियो वायरल पर पुलिस हरकत में आई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल उदय विलास में शादी समारोह के दौरान दूल्हे सहित तीन लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुई फायरिंग पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

shivpuri-The groom riding in a carriage and firing celebratory shots from a car in the wedding
दूल्हा बारात में बंदूक चलता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल उदय विलास में गुरुवार रात आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में बग्घी पर बैठे दूल्हे सहित तीन लोगों को फायरिंग करते देखा गया है। पुलिस ने दूल्हे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Trending Videos

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर बंदूक से फायर कर रहा है। वहीं पास ही बग्घी पर सवार दूल्हा बंदूक से फायर करता नजर आ रहा है, जबकि उसके पास खड़ा एक अन्य युवक पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: करैरा में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कोर्ट जाते समय घात लगाकर किया हमला, जांच जारी

बताया जा रहा है कि दूल्हा जिस बंदूक से फायर कर रहा था, वह एक बार अटक भी गई थी। ऐसे में गोली किसी को भी लग सकती थी। इस मामले में फरियादी शैलेन्द्र गोरख की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed