सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman was beaten up in Shivpuri on suspicion of black magic

Shivpuri News: तंत्र-मंत्र के शक में महिला से मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घायल रामकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

A woman was beaten up in Shivpuri on suspicion of black magic
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना अंतर्गत ग्राम मोहरा में एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध मौत के बाद अंधविश्वास के चलते एक महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

दो बच्चों की मौत पर तंत्र-मंत्र का शक
मोहरा गांव में फूसा आदिवासी के दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में दो-दो दिन के अंतराल पर मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद फूसा आदिवासी को संदेह हुआ कि उसके पड़ोसी रामकुमार की पत्नी प्रकाश आदिवासी ने तंत्र-मंत्र या टोटका किया है, जिससे उसके बच्चों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट
इस संदेह के चलते बीते रोज जब रामकुमारी अपने घर के आंगन में बैठी थी, तब मंगल आदिवासी, फूसा आदिवासी, भुजवल आदिवासी और गजनलाल आदिवासी वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने रामकुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घायल रामकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed