{"_id":"698c8341e1ea13367a017ed0","slug":"shivpuri-two-houses-burgled-simultaneously-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3939640-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक झटके में किलोभर सोना-ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकद चोरी, जानिए कैसे मारा चोरों ने इतना बड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक झटके में किलोभर सोना-ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकद चोरी, जानिए कैसे मारा चोरों ने इतना बड़ा हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी के इंदार गांव में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर करीब डेढ़ करोड़ का माल चुरा लिया। एक घर से एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकद ले गए। दूसरे घर से भी जेवर व नकदी चोरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शिवपुरी में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के इंदार गांव में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर चोरों ने दो घरों में सेंधमारी करते हुए घर में रखा हुआ एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 20 लाख रुपए नकद चुरा लिए हैं। इस चोरी की वारदात में चोर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का माल समेट ले गए हैं। चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
छत के रास्ते घर में घुसे
पुलिस के अनुसार, सबसे बड़ी चोरी चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर हुई। पुलिस को परिजन आशीष रघुवंशी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी सोने की 17 अंगूठियां, सोने के तीन हार, सोने की चार चेन, पुरानी सोने की मोहरें और करीब दो किलो चांदी के जेवरात ले गए। बताया गया है कि करीब 50-60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला सोना पुश्तैनी था, जिसे एक ही स्थान पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उमरिया जिले में फिर टूटा ताला, 88 वर्षीय बुजुर्ग के घर से नगदी-अनाज और घरेलू सामान पार
शिवपुरी में दो घरों में घुसे चोर
- फोटो : अमर उजाला
सोना, चांदी व नकदी समेट ले गए चोर
पुलिस को आशीष रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मक्का बेचकर 15 लाख रुपए घर में रखे थे। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए पहले से घर में मौजूद थे। इस तरह चोर कुल 20 लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गए। चंद्रप्रकाश रघुवंशी के तीन बेटे हैं- देवेंद्र, महेंद्र और विशाल। तीनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं। देवेंद्र गुना में पटवारी हैं। इसी कारण तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे पढ़ाई के लिए गुना में रहते हैं। वहीं महेंद्र और विशाल गांव में अपने पिता चंद्रप्रकाश रघुवंशी, माता तथा दादा-दादी के साथ रहते हैं। परिवार के पास कुल 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है। इसी रात चोरों ने गांव के ही रामवीर सिंह रघुवंशी के घर को भी निशाना बनाया। परिजन शिवकुमार रघुवंशी के अनुसार, चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12 तोला सोने के जेवरात, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 से 4 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

कमेंट
कमेंट X