सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tribal youth beaten up in Shivpuri district hospital, video goes viral

Shivpuri News: शिवपुरी जिला अस्पताल में आदिवासी युवक से मारपीट, डेढ़ मिनट में 12 बार मारे गए थप्पड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड और स्वीपर ने एक आदिवासी युवक आसाराम की बेरहमी से पिटाई की। वह गर्भवती पत्नी के पास जाने की जिद कर रहा था। घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। पीड़ित ने मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है। 

Tribal youth beaten up in Shivpuri district hospital, video goes viral
शिवपुरी मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और स्वीपर ने एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Trending Videos


गणेशखेड़ा गांव निवासी आसाराम आदिवासी अपनी गर्भवती पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने आया था। अस्पताल स्टाफ ने उसकी पत्नी का पलंग बदलवा दिया, जिससे उसे गैलरी में सोने के लिए मजबूर होना पड़ा। जब आसाराम ने इस पर आपत्ति जताई और अपनी पत्नी के पास वार्ड में जाने की जिद की, तो सिक्योरिटी गार्ड और स्वीपर ने उसे जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कैद हुई घटना
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड और स्वीपर आसाराम को लगातार थप्पड़ मार रहे हैं। 1 मिनट 23 सेकंड के इस वीडियो में उसे 12 थप्पड़ मारे गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे धमकी भी दी गई और अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और दोषियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मानवाधिकार का उल्लंघन
इस घटना ने अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को उजागर कर दिया है। ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम न दे। स्थानीय प्रशासन से न्याय की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed