{"_id":"622312a89ec20032746f3491","slug":"shivraj-announces-return-gift-to-sanitation-workers-in-mp-will-get-150-risk-allowance-per-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवराज का रिटर्न गिफ्ट: मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों को मिलेगी सम्मान निधि, हर महीने 150 रुपये जोखिम भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज का रिटर्न गिफ्ट: मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों को मिलेगी सम्मान निधि, हर महीने 150 रुपये जोखिम भत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:34 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाईकर्मियों को अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट दिया है। स्टार रेटिंग के अनुसार सफाईकर्मियों को वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। साथ ही 150 रुपये का जोखिम भत्ता भी हर महीने दिया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मियों के पैर धोए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों का नामकरण सफाई मित्र के तौर पर किया। सफाई मित्रों को भोजन परोसा। साथ ही उनके लिए स्टार रेटिंग के अनुसार सालाना भत्ते एवं प्रतिमाह 150 रुपये जोखिम भत्ते की घोषणा भी की।
2 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई मित्रों के लिए भोज का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों का सेवा भाव प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाई मित्रों को सात हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। इसी तरह 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाईकर्मियों को 5000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई मित्फार शहर को 5 स्टार या 7 स्टार दिलवाने का प्रयास करें। इसमें नागरिक भी उनका सहयोग करें।
3 of 3
मुख्यमंत्री सफाई मित्रों को खाना परोसते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
जीरो वेस्ट सिद्धांत पर कचरे का निपटान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कचरे के वर्गीकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर प्रबंधन किया जाए। सीएम की ओर से सफाई मित्रों को दिए भोज को भी जीरो वेस्ट सिद्धांत के तौर पर किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।