फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर: बीजेपी विधायक पर आरोप- जमीन कब्जाने शुक्ला परिवार का घर फूंका, पूरे परिवार के साथ की मारपीट

Sat, 05 Mar 2022 02:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 02:10 PM IST
सार

छतरपुर में चंदला क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति पर आरोप है कि शुक्रवार को विधायक और उनके साथियों ने ग्राम मुडेरी में एक परिवार के साथ मारपीट की है। उनके घर में आग लगा दी गई। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: Accusations on BJP MLA - The house of Shukla family was set on fire for grabbing land, beat up the whole family
जमीन विवाद में घर में आग लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में चंदला क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति पर आरोप है कि शुक्रवार को विधायक और उनके साथियों ने ग्राम मुडेरी में एक परिवार के साथ मारपीट की है। उनके घर में आग लगा दी गई। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Chhatarpur: Accusations on BJP MLA - The house of Shukla family was set on fire for grabbing land, beat up the whole family
भाजपा विधायक पर आरोप है कि जमीन के लिए पूरे परिवार को पीटा गया है। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना अंतर्गत ग्राम मुडेरी में जमीनी विवाद के चलते एक घर में आग लगाई और जमकर लाठी चली, जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल राममिलन शुक्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि तहसीलदार के आदेश से जमीन की नपती हो रही थी। तभी चंदला विधायक राजेश प्रजापति व उनका साला विनय सिंह अपने साथियों सहित आए और लाठी और डंडों से मारपीट कर दी।

बताया जा रहा है कि चंदला विधायक राजेश प्रजापति के साले विनय सिंह और गांव के राममिलन शुक्ला का पुराना जमीनी बिवाद चल रहा था। जिसमें शुक्रवार को जमीन को नापने के लिए आर आई और पटवारी गए थे। जहां जमीन  नापने को लेकर विवाद हो गया। शुक्ला परिवार का आरोप है कि विवाद दौरान उनके घर में आग लगा दी गई। जमकर लाठियां चलीं, जिसमें शुक्ला परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में आशीष शुक्ला, प्रेम नारायण शुक्ला, लाड़कुवर, देवेन्द्र, पप्पू भागवती, कल्पना, रामू शुक्ला हैं।
 
Chhatarpur: Accusations on BJP MLA - The house of Shukla family was set on fire for grabbing land, beat up the whole family
आशीष शुक्ला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
गंभीर घायल आशीष शुक्ला ने अस्पताल में बताया कि विनय सिंह तोमर ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। मेरी आंख में चोट लगी है, काफी खून बहा है। राजेश प्रजापति साथियों के साथ आए थे, जिन्होंने हमारे घर में आग लगा दी। पूरे परिवार के साथ मारपीट की। सभी लोग घायल हुए हैं। हम थाने भी गए थे, पर हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। हमें इलाज कराने में दिक्कतें हो रही हैं।
 
मामला लवकुशनगर थाने पहुंच गया है। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, विधिसंवत कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed