{"_id":"699ad1de52fcb1cd680d3120","slug":"25-villages-plunge-into-darkness-two-days-of-power-outage-due-to-elephant-attacks-sidhi-news-c-1-1-noi1337-3979146-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: 25 गांव अंधेरे में, हाथियों की आहट से दो दिन तक बिजली बंद, वन विभाग अलर्ट मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: 25 गांव अंधेरे में, हाथियों की आहट से दो दिन तक बिजली बंद, वन विभाग अलर्ट मोड पर
Sun, 22 Feb 2026 04:00 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:00 PM IST
सार
सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ा दी गई है। जनहानि रोकने के लिए 25 गांवों में दो दिन बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वन विभाग निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों से सतर्क रहने, तेज रोशनी व भीड़ से बचने तथा हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के ग्रामीण अंचलों में हाथियों की मौजूदगी ने प्रशासन और वन अमले की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा के मद्देनज़र अधिकारियों ने 25 गांवों में अगले दो दिनों तक एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। रविवार को हाथियों की मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
वन विभाग के एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लगभग 35 कर्मचारियों की टीम प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में तैनात है, जो हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, घरों की बिजली स्वेच्छा से बंद रखें और रात्रि में केवल मोमबत्ती या सुरक्षित वैकल्पिक प्रकाश का उपयोग करें, जिससे हाथियों को आकर्षित करने वाली तेज रोशनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने MLA आतिफ की तारीफ की, कहा- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने संकल्प लाए
विज्ञापन
वन रक्षक पंकज मिश्रा ने भी गांव-गांव सूचना पहुंचाने की पहल करते हुए कई ग्रामों—अकोरी, भोलगढ़, ठाकुरदेवा, बेलदह, करणपुर, नौगवा, मिर्चवार, चूल्ही, बारिगवां, बढ़ौरा, पुरुषोत्तमगढ़, झगरहा, हनुमानगढ़, चौहानी, धनिगवां, नौसा, दुधमनिया, सेमरिया, कुबरी, कठौतहा, दुअरा, पावा और सर्रा में हाथियों की संभावित मूवमेंट की चेतावनी दी है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने और आपसी समन्वय के साथ सूचना साझा करने का आग्रह किया है, क्योंकि परिस्थितियों के अनुसार कभी भी बिजली बंद करवाई जा सकती है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में तेज रोशनी, शोर-शराबा और अनावश्यक भीड़ से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, यदि किसी भी स्थान पर हाथी दिखाई दें, तो तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।
