{"_id":"6993f6c408f70984af082ce8","slug":"elephant-alert-in-bardaila-region-crops-damaged-forest-department-engaged-in-overnight-search-sidhi-news-c-1-1-noi1337-3961022-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi: सीधी के रामपुर नैकिन में जंगली हाथियों की दस्तक, कई गांवों में अलर्ट जारी; वन टीम की सर्चिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi: सीधी के रामपुर नैकिन में जंगली हाथियों की दस्तक, कई गांवों में अलर्ट जारी; वन टीम की सर्चिंग तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
ग्राम बर्देला सहित आसपास के कई गांवों में जंगली हाथियों का मूवमेंट देखे जाने से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में दो से तीन हाथियों की मौजूदगी की आशंका है, जो खेतों की ओर रुख कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रामपुर क्षेत्र में हाथी का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्देला सहित आसपास के कई गांवों में जंगली हाथियों का मूवमेंट देखे जाने से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में दो से तीन हाथियों की मौजूदगी की आशंका है, जो खेतों की ओर रुख कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही वन अमला सक्रिय हो गया और लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वन विभाग की 13 सदस्यीय टीम, स्थानीय वनकर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है। चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया है और वे स्वयं सर्चिंग ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जन-धन की हानि न हो।
पढ़ें: जिसने दी पनाह, उसी को मौत के घाट उतारा, फिर ट्रेन के आगे कूद गया दरिंदा; भोपाल में खौफनाक अंत
वन विभाग ने सम्मानित ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के मूवमेंट को लेकर अफवाहों से बचें, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाथी अत्यंत तीव्र गति से चलते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति उनके समीप जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करे। हाथियों की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग को अवगत कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एहतियात के तौर पर समीपवर्ती गांव घुंघुटा, खैरी, वेलकसरी, बरसजिहा और चंदरेह के निवासियों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में सतत गश्त कर रही है और संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
सोमवार शाम करीब 4 बजे से जारी सर्चिंग के दौरान रात 8 बजे ग्राम बरदैला में हाथी दिखाई देने की पुष्टि हुई, जिसके बाद टीम ने इलाके में निगरानी और तेज कर दी है। प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सामूहिक सतर्कता से किसी भी अनहोनी को टाला जा सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X