Sidhi News:रुकमन देवी की गजब परेशानी, सरकारी रिकार्ड में हो गई मौत,अब दाने-दाने को मोहताज
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानव संवेदना को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में “मृत” घोषित कर दिया गया है। कुसमी जनपद क्षेत्र के गोतरा गांव की आदिवासी महिला रुकमन के साथ ये घटना हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुकमन का कहना है कि वो जिंदा है लेकिन पंचायत वाले कहते हैं कि तुम तो मर चुकी हो। रुकमन सरकारी सिस्टम की लापरवाही और असंवेदनशीलता की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पंचायत कर्मियों ने लापरवाही में समग्र पोर्टल पर रुकमन के नाम से “मृत्यु प्रविष्टि” दर्ज कर दी। इसके बाद उसका नाम सभी सरकारी योजनाओं और राशन सूची से हट गया। परिवार के लोग भी हैरान हैं कि कोई जिंदा व्यक्ति सरकारी रिकॉर्ड में “मरा हुआ” कैसे दर्ज हो सकता है।
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के सामने रुकमन ने अपनी समस्या बताई
ये भी पढ़ें- महिला रोजगार सहायक ने पंचायत सचिव पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जिला सीईओ ने दिए जांच के आदेश
थक-हारकर रुकमन ने हाल ही में सीधी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी फरियाद रखी। उसने कहा कि एक गलती के कारण उसका जीवन बर्बाद हो गया है। अब वह सिर्फ “जिंदा होने” का सबूत देने में लगी है। इस पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले पंचायत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, साथ ही रुकमन का नाम समग्र आईडी पोर्टल पर पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
