फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   School was running without recognition, children were deprived of exams

Sidhi News: बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल, छात्रों ने पूरी साल मेहनत की, फिर भी बोर्ड परीक्षा से वंचित

Thu, 27 Feb 2025 07:42 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

छात्रों को परीक्षा से वंचित किए जाने के बाद नाराज अभिभावकों और छात्रों ने इसकी शिकायत की है। शिकायत के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल बिना मान्यता के केवल पैसे कमाने के उद्देश्य से कक्षा दसवीं तक का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन
School was running without recognition, children were deprived of exams
परीक्षा से वंचित हुए छात्र

विस्तार

मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखंड के अकौरी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाइस पब्लिक स्कूल की लापरवाही ने सात छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया। स्कूल की मान्यता केवल कक्षा आठवीं तक थी, फिर भी संचालक प्रभाकर सेन ने कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई कराई और छात्रों से फीस वसूली।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे सात छात्रों ने नियमित रूप से स्कूल जाकर पढ़ाई की, हर महीने फीस और बस का किराया भी चुकाया। इतना ही नहीं, परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर प्रत्येक छात्र से 2000-2000 रुपये भी वसूले गए। लेकिन, जब दसवीं की बोर्ड परीक्षा का समय आया तो छात्रों के एडमिट कार्ड नहीं आए। जांच में सामने आया कि स्कूल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को न तो छात्रों के फॉर्म भेजे और न ही परीक्षा फीस जमा की।
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा से वंचित किए जाने के बाद नाराज अभिभावकों और छात्रों ने इसकी शिकायत नईगढ़ी थाना प्रभारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मऊगंज कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी रीवा से की। शिकायत के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल बिना मान्यता के केवल पैसे कमाने के उद्देश्य से कक्षा दसवीं तक का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल यह उठता है कि सात छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाले इस गैरजिम्मेदार स्कूल संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित छात्र और उनके अभिभावक अब न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
 

परीक्षा से वंचित हुए छात्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed