सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sidhi news : Road accident in Sidhi district, auto collision, 6 people injured

Sidhi News: हटवा में ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सीधी जिले के हटवा गांव में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया, जबकि पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव में शोक का माहौल है। 

sidhi news : Road accident in Sidhi district, auto collision, 6 people injured
photo
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिठौली से सीधी की ओर आ रहे ऑटो और अमिलिया की तरफ जा रहे पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


ये पढ़ें- धार हादसे में तीन मृतक मंदसौर, दो जोधपुर के निवासी, इंदौर की बैठक में शामिल होने आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वहीं, पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।



हादसे में गंगा प्रसाद भुजवा, चंद्रशेखर भुजवा, राजकुमार भुजवा, हीरालाल भुजवा, नकछेड़ी भुजवा, ललन धारी भुजवा घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

पिकअप चालक की तलाश जारी
पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये पढ़ें- छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौके पर मौत

गांव में पसरा सन्नाटा
इस दर्दनाक हादसे के बाद हटवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed