सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A religious conversion meeting was going on in a closed room

Singrauli News: बंद कमरे में चल रही थी धर्मांतरण की सभा तभी पहुंच गई पुलिस, एक शिक्षक सहित दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में धर्मांतरण की गुप्त सभा पर पुलिस ने छापा मारा। एक सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि 50 से अधिक लोग मौके पर पाए गए। धार्मिक ग्रंथ जब्त किए गए और गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच जारी है। पुलिस अवैध धर्मांतरण पर कार्रवाई कर रही है। 

MP News: A religious conversion meeting was going on in a closed room
बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण की सभा
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में धर्मांतरण की गुप्त सभा का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने माड़ा थाना क्षेत्र के करसुआ राजा गाँव में छापेमारी कर एक सरकारी शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 50 से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबिल और अन्य धार्मिक सामग्री भी जब्त की है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में चंद्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, सीएम की पत्नी ने दर्शन कर मांगी ये मनोकामना
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, करसुआ राजा गाँव में गुप्त रूप से धर्मांतरण की सभा आयोजित की जा रही थी। स्थानीय सूत्रों से मिली सूचना पर माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभा को रोक दिया। पुलिस ने कमलेश साकेत (गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक) और उसके साथी अरविंद साकेत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कोटिया गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- झूठे शपथ-पत्र मामले में कौन रोक रहा सौरभ पर FIR, पीएचक्यू को रिपोर्ट मिलने के बाद भी प्रकरण दर्ज नहीं

बंद कमरे में जुटाई गई थी भीड़
छापे के दौरान पुलिस को बंद कमरे में 50 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में शामिल मिले। वहां मौजूद लोगों को गुमराह कर उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामग्री जब्त कर ली है।

आरोपियों से पूछताछ जारी
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और इनके तार कहां तक जुड़े हैं। धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून होने के बावजूद अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के मामले सामने आते रहते हैं।
 

बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण की सभा

बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण की सभा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed