{"_id":"67c2c615ad955ef33b00627a","slug":"mp-newsin-singrauli-a-22-year-old-nurse-took-a-dangerous-step-committed-suicide-by-setting-fire-to-her-room-police-is-investigating-the-case-singrauli-news-c-1-1-noi1336-2678934-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: सिंगरौली में नर्स ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: सिंगरौली में नर्स ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 01 Mar 2025 02:41 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:41 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
सिंगरौली में नर्स ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले एक 22 साल की नर्स ने घर के एक कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख पास में मौजूद युवती के माता-पिता मौके पर पहुंंचे और दरवाजा तोड़कर बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत विन्ध्यनगर मार्ग में स्थित अभेद आश्रम के पास रहने वाली 22 वर्षीय पूजा कुशवाहा जो एनसीएल के नेहरू अस्पताल जयंत में नर्स के पद पर कार्यरत थी। शनिवार को उसने अज्ञात कारणों से अपने ही रूम में आग लागकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जैसे ही घर से धुआं निकलने लगा, घर के पास के खेत मे काम कर रहे उसके माता पिता पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो वह भी दंग गए। आग में जलकर पूरी से तरह से खाक हो चुकी अपनी बेटी को देखकर सहम गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नर्स ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर एक तरफ जहां हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की हर एक पहलू को समझकर जांच करने की बात कर रही है। फिलहाल आत्महत्या नर्स ने क्यों इसकी वजह का पता नही चल पा रहा है।