{"_id":"6746875b027a8ad5a50c030a","slug":"now-i-dont-want-to-live-i-want-to-die-troubled-by-the-bullies-the-woman-gave-a-letter-to-the-collector-in-the-name-of-the-chief-minister-singrauli-news-c-1-1-noi1336-2358302-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: 'अब जीना नहीं, इच्छामृत्यु चाहिए'…दबंगों से परेशान महिला ने सीएम के नाम कलेक्टर को दिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: 'अब जीना नहीं, इच्छामृत्यु चाहिए'…दबंगों से परेशान महिला ने सीएम के नाम कलेक्टर को दिया पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित पत्र में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
कलेक्टर के सामने पीड़ित महिला।
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दबंगों से परेशान एक महिला ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित महिला ने स्थानीय कांग्रेस नेता, ग्राम प्रधान और उनके गुर्गों से परेशान होकर मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा है। पीड़ित महिला पानमति पांडेय ने पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर पिछले 12 वर्षों से कांग्रेस नेता व उनके परिवार ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसमें कोर्ट ने पानमति के पक्ष में फैसला सुनाया और जिला प्रशासन को इसका पालन कराने का निर्देश दिया।
लेकिन, 9 साल बीतने के बाद भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। महिला ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की, लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी। इसके बाद महिला कलेक्टर के सामने खड़े होकर कहने लगी, "नहीं जीना है मुझे, इच्छा मृत्यु चाहिए।" कलेक्टर की जनसुनवाई में महिला जब कलेक्टर के सामने खड़े होकर इच्छा मृत्यु की मांग करने लगी तो यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सिंगरौली जिले के छतौली गांव निवासी विधवा महिला पानमति पांडेय को उनके पिता और पति से प्राप्त भूमि पर उनके रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। साथ ही गांव के सरपंच भी हैं। पानमति पांडेय ने बताया कि उनके पिता को लगभग 45 वर्ष पूर्व उनकी चाची लक्ष्मीनिया ने रजिस्टर्ड दानपत्र के माध्यम से यह भूमि दी थी। लेकिन, पिता की मृत्यु के बाद उनके रिश्तेदारों ने दबंगई और बाहुबल का उपयोग करते हुए भूमि पर कब्जा कर लिया।
कोर्ट के आदेश का पालन नहीं
पानमति पांडेय ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया, जिसमें तहसील न्यायालय, जिला न्यायालय, जिला सत्र न्यायाधीश सीधी सिंगरौली और उच्च न्यायालय जबलपुर तक शामिल हैं। सभी न्यायालयों ने उनके पक्ष में आदेश पारित किए, लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन ने 9 वर्षों से आदेशों का पालन नहीं कराया। यही वजह है कि पानमति की जमीन पर गांव के दबंग व कांग्रेस नेता सीपी शुक्ला ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला ने थाने से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी गुहार लगाई, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिससे परेशान महिला ने सिंगरौली कलेक्टर के सामने इच्छामृत्यु की मांग कर दी।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
महिला ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित पत्र में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X