{"_id":"69ee22e584b876ba96098385","slug":"suspicious-death-of-a-student-studying-in-delhi-in-morwa-family-members-blocked-the-allegation-of-murder-singrauli-news-c-1-1-noi1509-4213287-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli: दिल्ली में पढ़ाई कर रहे छात्र की मोरवा में संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप पर परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli: दिल्ली में पढ़ाई कर रहे छात्र की मोरवा में संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप पर परिजनों ने किया चक्काजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना प्रभारी मोरवा ने बताया कि पुलिस को मोरवा एक्सप्रेसवे पर शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा है या कोई साजिश, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मोरवा पुलिस जाम खुलवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कांटा मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पीपरखड़ निवासी 24 वर्षीय दीपक यादव के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और इन दिनों अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था।
डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, दीपक अपने दोस्त की बाइक लेकर बैढ़न गया था। देर रात लौटते समय कांटा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनसीएल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया।
पढ़ें: '50 डिग्री में भी नहीं लगेगी लू', जेब से प्याज निकालकर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया; खूब बजी तालियां
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। सुबह करीब 11 बजे परिजन और स्थानीय लोग कांटा मोड़ पर एकत्रित हो गए और सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया जाम
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब तीन बजे जाम खुलवाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले में ज्ञानेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मोरवा ने बताया कि पुलिस को मोरवा एक्सप्रेसवे पर शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा है या कोई साजिश, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X