सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over dead body of woman found in well, family members accused of murder and collusion

Singrauli News: कुएं में मिली महिला की लाश पर बवाल, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, रीवा में पीएम कराने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली जिले के चिताही गांव में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। शव कुएं में मिला, प्रारंभिक कारण डूबना बताया गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर एफएसएल जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। 

Uproar over dead body of woman found in well, family members accused of murder and collusion
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाते हुए
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम चिताही में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामले ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिलने पर गोरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Trending Videos


जानकारी अनुसार मृतका की पहचान दिव्या भारती उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कुएं में डूबना बताया गया है। पति जगलाल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। देर रात जानकारी मिलने पर परिजन कुएं के पास पहुंचे, जहां महिला का शव पानी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा

गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने मामला दर्ज कर एफएसएल टीम के साथ मौके पर जांच शुरू कर दी है। इधर मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिंगरौली में पोस्टमार्टम न कराकर रीवा में पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोरवा थाना निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed