सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of alleged beating of helpless ST youth goes viral, demand for investigation intensified

Singrauli: आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मामले ने पकड़ा तूल; सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली में अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा है। फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

Video of alleged beating of helpless ST youth goes viral, demand for investigation intensified
पीड़ित अन्ने लाल बैगा को पिटता हुआ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली के निगाही सीएचपी मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक असहाय अनुसूचित जनजाति (ST) के व्यक्ति के साथ बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos


इस मामले ने क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों का दावा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट के लिए उकसाया भी, यहां तक कि पैर तोड़ने जैसी बातें भी कही गईं। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें डीजीएम विनीत पांडे, एमडी सिंह और जगदीश सिंह का उल्लेख किया जा रहा है। आरोप है कि उनके संरक्षण या मौन सहमति में यह घटना हुई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आदिवासियों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार हो रहा'
वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में एक असहाय आदिवासी आदमी को भद्दी-भद्दी गालियां देकर बुरी तरह से पीटने का यह वीडियो मानवता को शर्मसार करता है।
 



आदिवासियों की जमीन छीनने के साथ ही साथ उनके साथ खुलेआम जानवरों से भी बदतर व्यवहार हो रहा है। डबल इंजन सरकार में यह बर्बरता हो रही है और भाजपा में सुई टपक सन्नाटा है। इन दरिंदों को पुलिस, प्रशासन, सरकार किसी का डर क्यों नहीं है? कितना दुखद है कि आदिवासियों के साथ हमारे देश में यह अराजकता तब हो रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
गौरतलब है कि आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ लगभग 10-15 दिन पहले नवानगर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। यदि यह तथ्य सही है, तो मामला और गंभीर हो जाता है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं होती हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP: क्रूज का कांच तोड़ यात्रियों को दी जैकेट, पिता ने 30 मिनट तक पानी में बेटे को उठाए रखा; नहीं टूटी हिम्मत

 अन्ने लाल बैगा ने बयां किया दर्द
पीड़ित अन्ने लाल बैगा (40) निवासी घोरौली कला एनसीएल निगाही गेट के पास अपनी पत्नी देवसिया बैगा के साथ एनसीएल कॉलोनी निगाही परियोजना के सीएचपी तरफ रेलवे ट्रैक पर लकड़ी बिनने गया था। तभी बजरंग सिक्योरिटी के एमडी सिंह तथा सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप पटेल एवं मधुकान कंपनी के विनीत पांडे आकर मुझे बोलने लगे कि तुम स्कैप की चोरी करने आए हो। इस पर मैं बोला कि लकड़ी बिनने आया हूं। तबी जाति सूचक गालियां देते हुए हॉकी से मारने लगे।

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
वहीं, थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है एवं विवेचना की कार्रवाई जारी है जिसमें दो आरोपी एमडी सिंह व प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed