फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Student leader commits brutality: He takes female student to flat on pretext of a meeting, then assault her

छात्र नेता ने की दरिंदगी: छात्रा को बैठक के बहाने फ्लैट पर ले गया, फिर लूट ली अस्मत; विरोध करने पीटा

Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

भोपाल में एनएसयूआई की 23 वर्षीय पदाधिकारी छात्रा ने संगठन के जिला महामंत्री सुभाष यादव पर बैठक के बहाने फ्लैट ले जाकर मारपीट, धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Student leader commits brutality: He takes female student to flat on pretext of a meeting, then assault her
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में छात्र राजनीति से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनएसयूआई की 23 वर्षीय कॉलेज  छात्रा व पदपदाधिकारी (छात्रा) ने संगठन के ही जिला महामंत्री सुभाष यादव पर मारपीट, धमकी और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैठक के बहाने फ्लैट पर ले जाकर की दरिंदगी
मूल रूप से हरदा की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में भोपाल के एक छात्रावास में रहती है। वह वर्ष 2025 से एनएसयूआई में सक्रिय है और संगठन में पदाधिकारी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को कॉलेज परिसरों में चल रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वह दिनभर सांगठनिक काम कर रही थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एनएसयूआई का भोपाल जिला महामंत्री सुभाष यादव उसे संगठन की बैठक का बहाना बनाकर रत्नागिरी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट पर ले गया। देर रात हो जाने के कारण छात्रा हॉस्टल नहीं लौट सकी और वहीं रुक गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिक्शे से पहले बांधा, फिर आरोपी ने चप्पलों और छाते से युवक को पीटा; मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध किया तो पीटा
पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया और चेहरे पर मुक्के व थप्पड़ मारे, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अगली सुबह आरोपी ने पीड़िता के लिए रैपिडो बाइक बुक की और उसे हॉस्टल भेज दिया। रवाना करते समय आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर संगठन के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से ही शिकायत न करने के लिए संगठन के कुछ लोगों द्वारा उसकी घेराबंदी की जा रही थी और उस पर भारी मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। इस चौतरफा प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी सुभाष यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed