फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Those tainted by medical bill scams, molestation charges, and CBI investigations also received promotions

खुली पोल: मेडिकल बिल घोटाले, छेड़खानी और CBI जांच के दागियों को भी मिला प्रमोशन; 35 पर गिरेगी गाज

Sun, 16 Aug 2026 08:28 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 08:28 AM IST
सार

पुलिस मुख्यालय की रिव्यू डीपीसी में करीब 35 पुलिसकर्मियों के प्रमोशन में गंभीर गड़बड़ी सामने आई। मेडिकल बिल घोटाले, छेड़खानी और सीबीआई जांच से जुड़े कर्मचारियों को भी पदोन्नति मिली। अब उन्हें पूर्व पदों पर रिवर्ट करने के आदेश जल्द जारी होंगे।

विज्ञापन
Those tainted by medical bill scams, molestation charges, and CBI investigations also received promotions
भोपाल पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुख्यालय में हाल ही में हुई रिव्यू डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठकों में पदोन्नति प्रक्रिया में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई है। जांच में पता चला है कि करीब 35 पुलिसकर्मी और अधिकारी ऐसे हैं, जिन पर मेडिकल बिल घोटाले, छेड़खानी और सीबीआई जांच जैसे गंभीर मामले होने के बावजूद उन्हें पदोन्नति दे दी गई। अब रिव्यू डीपीसी ने इन कर्मचारियों को उनके पूर्व पदों पर वापस भेजने यानी रिवर्ट करने की सिफारिश की है। अंतिम आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


चार करोड़ के मेडिकल बिल घोटाले में 48 कर्मचारी दोषी
पुलिस मुख्यालय की प्रशासन और कार्मिक शाखा के कुछ कर्मचारियों पर फर्जी मेडिकल बिल लगाकर करीब चार करोड़ रुपये की शासकीय राशि हड़पने के आरोप लगे थे। जांच में कुल 48 कर्मचारियों को दोषी पाया गया था। इनमें से तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था, जबकि बाकी 45 कर्मचारियों से कथित गबन की राशि किस्तों में वसूल की गई। इसके बावजूद इन कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (सीआर) में उत्कृष्ट प्रविष्टियां दर्ज कर दी गईं। इसी के आधार पर उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल गया। रिव्यू डीपीसी में इस मामले की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


पढे़ं: पूर्वी MP में बारिश का दौर,जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,3 दिन रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी और सीबीआई जांच वाले भी पदोन्नत
मेडिकल बिल घोटाले के अलावा कई ऐसे पुलिसकर्मियों के मामले भी सामने आए, जिनके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में छेड़खानी के प्रकरण दर्ज हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। इसके बावजूद उन्हें पदोन्नति दिए जाने पर सवाल उठे हैं।

इस मामले में हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताई है। एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसीएस (गृह), डीजीपी और पदोन्नति पाने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीआर लिखने और पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल रहे अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस 28 जुलाई को तामील हो चुके हैं।

रिव्यू डीपीसी पूरी, जल्द जारी होंगे आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में भी हलचल है। स्पेशल डीजी प्रशासन आदर्श कटियार ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद रिव्यू डीपीसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब डीजीपी के साथ अंतिम चर्चा के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके पूर्व पदों पर रिवर्ट करने के अंतिम आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद उन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर गिरी गाज की स्थिति साफ हो जाएगी, जिन्हें गंभीर आरोपों और जांच के बावजूद प्रमोशन का लाभ मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed