{"_id":"6a4625d2f649063934018937","slug":"tikamgarh-dalit-family-attack-ghanshyam-prajapati-murder-mohangarh-kanchanpura-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: टीकमगढ़ में प्रजापति परिवार पर आधी रात जानलेवा हमला, मुखिया की मौत; पत्नी व बेटा और नाती गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: टीकमगढ़ में प्रजापति परिवार पर आधी रात जानलेवा हमला, मुखिया की मौत; पत्नी व बेटा और नाती गंभीर घायल
Thu, 02 Jul 2026 02:19 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 PM IST
सार
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव में देर रात एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले में परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जमीन विवाद में प्रजापति परिवार पर हमला, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर एक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुरा गांव में बुधवार देर रात एक प्रजापति परिवार पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में सो रहे परिवार पर करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के मुखिया घनश्याम प्रजापति (लगभग 60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, पुत्र और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब घनश्याम प्रजापति अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग अचानक हथियारों के साथ घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घनश्याम प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी, बेटे और नाती पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक घनश्याम प्रजापति का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा, मृतक द्वारा क्षेत्र के एक कथित झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त चिकित्सक और आरोपी पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मोहनगढ़ थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Ujjain: 'जय श्री राम' पर जवाब नहीं, 'सलाम वालेकुम' पर प्रतिक्रिया का दावा; उज्जैन में एप्पल कंपनी का विरोध
घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद कंचनपुरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।