सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bee Attack During Jawara Immersion: 30 Injured, Hospitalized mp news

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 30 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में तेज हवा चलने के कारण मधुमक्खियां छत्ता हिल गया। तभी वहां से जवारे का विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इस दौरान मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया। इसमें 10 बच्चे समेत 30 श्रद्धालु घायल हो गए। 

Bee Attack During Jawara Immersion: 30 Injured, Hospitalized mp news
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पलेरा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सैपुरा गांव से करीब 100 ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जवारे विसर्जन के लिए भावरी माता मंदिर जा रहे थे। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए जुलूस के रूप में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे सड़क किनारे पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही पलों में मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग गिर पड़े, जबकि बच्चों में चीख-पुकार मच गई।


पढे़ं: खेलते-खेलते बालकनी से गिरी 17 माह की मासूम, अस्पताल में मौत

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और निजी वाहनों की मदद से पलेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी मन्नू यादव के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। तेज हवा के कारण छत्ता हिल गया और मधुमक्खियां सीधे लोगों पर टूट पड़ीं।

घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। हालांकि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed