{"_id":"69c0acf10455df923e0d2bcf","slug":"dispute-over-money-elderly-man-assaulted-video-goes-viral-crime-news-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4081317-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हमलावर, बुजुर्ग व उसके भाई के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हमलावर, बुजुर्ग व उसके भाई के साथ की मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ क्षेत्र में उधार के पैसों को लेकर विवाद हिंसक हो गया, जहां तीन लोगों ने एक बुजुर्ग और उसके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट की तस्वीरें देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये समाज किस दिशा में जा रहा है। पढ़ें खबर
पैसों को लेकर विवाद हिंसक हो गया, मौके को बयां करती यह तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरगाएं कलां में रविवार को उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने एक बुजुर्ग और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोहनगढ़ पुलिस के अनुसार, पीड़ित 65 वर्षीय काशीराम अहिरवार, पिता खुमान अहिरवार, निवासी दरगाएं कलां ने अपने भाई बृजलाल अहिरवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर वे अपने भाई के साथ गांव स्थित गौड़ बब्बा मंदिर के पास सीसी रोड पर खड़े थे।
जानें किस बात को लेकर सवाल-जवाब शुरू हुआ था
इसी दौरान गांव के धनीराम अहिरवार, उसके भाई सुरेश अहिरवार और दिनेश अहिरवार वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने काशीराम से उनके भतीजे की शादी के लिए उधार पैसे न देने की बात को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया।
काशीराम ने पैसे न होने की बात कही
जब काशीराम ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में काशीराम और उनके भाई बृजलाल को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर मोहनगढ़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: उज्जैन में हरसिद्धि ही नहीं अवंतिका देवी का भी है शक्तिपीठ, जानिए अधिष्ठात्री देवी का महत्व
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X