सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tej-pratap-yadav-nephew-photo-lalu-family-political-signal-patna-bihar-politics

Bihar Politics: राबड़ी आवास में गीत-संगीत की गूंज, क्या खुशियां वापस लौट रही हैं? तेज प्रताप ने साझा की तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार की राजनीति में नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। पटना पर हो रहे सियासी उठापटक पर सबकी नजर टिकी है। राबड़ी आवास पर गीत-संगीत का कार्यक्रम हो रहा है। वहीं, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर भतीजी की तस्वीर साझा करते हुए बहुत ही प्यारा संदेश दिया है। इसके क्या मायने हैं समझते हैं?

tej-pratap-yadav-nephew-photo-lalu-family-political-signal-patna-bihar-politics
राबड़ी आवास के बाहर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहारवासियों की इस समय पटना पर विशेष नजर है। हर वक्त सियासत करवट बदल रही है। ऐसे में क्या लालू परिवार में खुशियां वापस लौट रही हैं? क्या परिवार और पार्टी से निकाले गए तेज प्रताप की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं? दरअसल सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव अपनी भतीजी के साथ नजर आए। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की बेटी दिख रही है।
Trending Videos

ये भी पढ़ें- CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

tej-pratap-yadav-nephew-photo-lalu-family-political-signal-patna-bihar-politics
तेज प्रताप यादव अपनी भतीजी के साथ - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर में तेज प्रताप यादव हाथ में गिफ्ट भी लिए हुए हैं। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है,  "बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है।I 'आई लव यू सो मच बेबी'। 
 


 

tej-pratap-yadav-nephew-photo-lalu-family-political-signal-patna-bihar-politics
राबड़ी आवास के अंदर हो रहा चैता - फोटो : अमर उजाला

 लालू के आदेश पर चैता का कार्यक्रम रखा गया
वहीं, 30 मार्च की तारीख बिहार की राजनीति के लिए बहुत बड़ा और खास दिन है। मुख्यमंत्री सोमवार को इस्तीफा देंगे। वहीं दूसरी तरफ एक लंबे समय के बाद राबड़ी आवास में गीत- संगीत का कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर राबड़ी आवास पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल लाल मंडल ने बताया कि चूंकि लालू प्रसाद यादव बीमार अक्सर बीमार रहते हैं और काफी लंबे समय से ऐसा कार्यक्रम राबड़ी आवास में नहीं हुआ है, इसलिए आज उन्हीं के आदेश पर राबड़ी आवास में चैता का कार्यक्रम रखा गया है। 

tej-pratap-yadav-nephew-photo-lalu-family-political-signal-patna-bihar-politics
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

कल मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। क्यों कि संवैधानिक नियम के अनुसार, वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए 14 दिन तक ही वह दो सदनों के सदस्य रह सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बिहार विधान परिषद् से इस्तीफा दे देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर शपथ लेना है। इन दोनों दिग्गजों के साथ रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा में शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed