{"_id":"69d47446d5f36cebad094068","slug":"the-minister-in-charge-inspected-the-site-and-issued-directives-to-suspend-the-executive-engineer-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4135583-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: निवाड़ी में नहर गहरीकरण में गड़बड़ी पर सख्ती, इंजीनियर के निलंबन के निर्देश; प्रभारी मंत्री ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: निवाड़ी में नहर गहरीकरण में गड़बड़ी पर सख्ती, इंजीनियर के निलंबन के निर्देश; प्रभारी मंत्री ने लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
निवाड़ी जिले में वीर सागर नहर के गहरीकरण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यपालन यंत्री को निलंबित करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर
प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने सख्त रुख दिखाते हुए लगाई पटकार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टीकमगढ़ से लगे निवाड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने वीर सागर नहर के गहरीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत गुप्ता को निलंबित करने के तत्काल निर्देश निवाड़ी कलेक्टर को दिए।
प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लुहरगुवा पंचायत स्थित वीर सागर नहर के गहरीकरण कार्य में धांधली की शिकायत रखी। शिकायत के जवाब में कार्यपालन यंत्री द्वारा यह दावा किया गया कि नहर का गहरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।
प्रभारी मंत्री ने कार्यपालन यंत्री को कड़ी फटकार लगाई
हालांकि मंत्री को संदेह होने पर उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान स्थिति पूरी तरह विपरीत पाई गई। स्थल पर गहरीकरण का कोई कार्य होता हुआ नहीं दिखा, जिससे विभागीय दावों की पोल खुल गई। यह देख प्रभारी मंत्री नाराज हो गए और मौके पर ही कार्यपालन यंत्री को कड़ी फटकार लगाई।
ये भी पढ़ें- MP: दतिया उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, हाईकोर्ट में सुनवाई 15 अप्रैल तक टली, BJP नेताओं की बंद कमरे में बैठक
मंत्री का यह सख्त रुख वहां मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने साफ दिखाई दिया। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।
निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि पूरे मामले में सागर संभाग के आयुक्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं निलंबन के लिए पत्र भेजा जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान अनिल जैन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X