सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor Collides with Bike; Three Injured and Referred to District Hospital

Tikamgarh News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की हुई टक्कर; तीन लोग घायल; चालक मौके से कहां हुआ फरार?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा दरगाय कला गांव के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Tractor Collides with Bike; Three Injured and Referred to District Hospital
घटनास्थल पर पलटा ट्रैक्टर
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा दरगाय कला गांव के पास हुआ, जहां सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायलों की पहचान रतुआ केवट (60 वर्ष), कन्हैयालाल केवट (28 वर्ष) और 6 वर्षीय नंदनी केवट, निवासी दरगाय कला के रूप में हुई है। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर कथित तौर पर अवैध पत्थर खनन और परिवहन में लगा हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह ट्रैक्टर एक कांग्रेस नेता से जुड़ा बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के कारोबार और उससे जुड़े खतरों को उजागर करता है। बिना सुरक्षा मानकों और नियमों के चल रहे ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जबलपुर बरगी डैम हादसे में कार्रवाई:  मुख्यमंत्री हुए सख्त, क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी निलंबित

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही ट्रैक्टर मालिक और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसे अवैध कार्यों पर पहले से रोक क्यों नहीं लग पाती?

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed