सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspecting her character, he stoned his wife to death, abandoned his two-year-old child in the forest and fled

चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी को पत्थरों से कूचकर मार डाला, दो साल के बच्चे को जंगल में छोड़कर भागा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन निवासी पति ने चरित्र शंका में विदिशा के जंगल में पत्नी की पत्थर से हत्या कर दी और दो साल के बेटे को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 10 घंटे सर्च के बाद बच्चे को सुरक्षित बरामद किया, जिससे राहत मिली।

Suspecting her character, he stoned his wife to death, abandoned his two-year-old child in the forest and fled
विदिशा में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चरित्र पर शक की आग में अंधे हुए एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी आरोपी ने विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और अपने ही दो साल के मासूम बेटे को घने जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया। घटना के बाद रायसेन और विदिशा जिले की 12 थानों की पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह बच्चे के सुरक्षित मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र अहिरवार ग्राम हीमोतिया, बेगमगंज का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी ज्योति अहिरवार के चरित्र पर शक करता था। दो दिन पहले वह मोबाइल खरीदने का बहाना बनाकर पत्नी ज्योति और दो साल के बेटे को बाइक पर बैठाकर घर से निकला। बेगमगंज जाने के बजाय वह विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगलों की ओर मुड़ गया। सुनसान इलाका देखकर उसने पत्नी के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक अंजाम पर पहुंचा बारात में धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में दो युवकों की मौत 

कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी का खून और खौल उठा। उसने अपने दो साल के बेटे को भी उसी बीहड़ जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को शंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। सक्रियता दिखाते हुए हैदरगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी राजेंद्र को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कबूल किया और बताया कि बेटे को भी जंगल में छोड़ आया है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। रात का समय, घना जंगल और जंगली जानवरों का खतरा। बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका से पुलिस तुरंत हरकत में आई।

बच्चे को तलाशने में लगे 10 घंटे
एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर रायसेन और विदिशा जिले के 12 थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। बेगमगंज से हैदरगढ़ तक कई किलोमीटर के दायरे में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टॉर्च, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। पुलिस टीमों को डर था कि कहीं रात में बच्चे को कोई जंगली जानवर नुकसान न पहुंचा दे। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पुलिस को सफलता मिली। मासूम बच्चा झाड़ियों के पास सहमा हुआ बैठा मिला। वह भूख-प्यास से बेहाल था लेकिन सुरक्षित था। पुलिस ने तुरंत उसे पानी पिलाया और अस्पताल ले जाकर जांच कराई। बच्चे को देखकर पुलिसकर्मियों की आंखें भी भर आईं।

पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र अहिरवार के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने चरित्र शंका में हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच करा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से दोनों जिलों में हड़कंप मच गया है। एक ओर पत्नी की लाश, दूसरी ओर जंगल में बिलखता मासूम। पुलिस की तत्परता से एक जिंदगी बच गई, वरना शक की यह आग पूरे परिवार को लील जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed