सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   200 Years of Hindi Journalism: Media Mahakumbh in Bhopal from May 8; Journalists and Writers from Across the C

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: 8 मई से भोपाल में मीडिया महाकुंभ, CM करेंगे शुभारंभ, देशभर के पत्रकार-लेखक आएंगे

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 04 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

एमसीयू और वीर भारत न्यास के संयुक्त आयोजन में भोपाल के भारत भवन में 8 से 10 मई तक हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ होगा, जिसमें देशभर के दिग्गज पत्रकार, लेखक और विशेषज्ञ शामिल होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

200 Years of Hindi Journalism: Media Mahakumbh in Bhopal from May 8; Journalists and Writers from Across the C
एमसीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी भोपाल के भारत भवन में 8, 9 और 10 मई 2026 को तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। ‘प्रणाम! उदंत मार्तण्ड’ शीर्षक से होने वाला यह राष्ट्रीय कार्यक्रम माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास की संयुक्त पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर करेंगे, जबकि अध्यक्षता आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण (अयोध्या) करेंगे।
Trending Videos


देशभर के दिग्गजों की भागीदारी
इस मीडिया महाकुंभ में देश के 9 राज्यों से 60 से अधिक पत्रकार, संपादक, लेखक, एंकर, विचारक, शिक्षाविद और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, अधिवक्ता एवं लेखक जे. साईं दीपक, वरिष्ठ पत्रकार जे. नंदकुमार, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, नगमा सहर, सईद अंसारी, उदय सिन्हा, अमिताभ अग्निहोत्री, जयंती रंगनाथन, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. कृपाशंकर चौबे, प्रो. सोमा बंदोपाध्याय, विकास मिश्र, प्रफुल्ल केतकर, प्रत्यूष रंजन, डॉ. सी. जयशंकर बाबु, शैलेश पाण्डेय, हितेश शंकर, प्रतीक त्रिवेदी, राशिद किदवई, अनिल पाण्डेय, दिलीप शर्मा, शरद गुप्ता, सलमान रावी और ‘गुल्लक’ के लेखक दुर्गेश सिंह शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगा मंथन
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें डिजिटल युग में टीवी पत्रकारिता, भारतीय पत्रकारिता का वैचारिक आधार, भूमंडलीकरण के बाद मीडिया की भूमिका, नए भारत का निर्माण और भारतीय भाषाओं की भूमिका जैसे मुद्दे शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें ‘वंदेमातरम्’ सहित अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।

प्रदर्शनी और लाइव कार्टून शो भी आकर्षण
कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल की यात्रा पर आधारित समाचार पत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही देश के 8 वरिष्ठ कार्टूनिस्ट लाइव कार्टून शो भी प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘माखन के लाल’ और ‘कार्टून कथा’ पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के प्रायोगिक अखबार ‘विकल्प’, ‘पहल’ और ‘अभ्युदय’ के विशेषांक भी जारी किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के छात्रों द्वारा बनाई गई तीन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में किसान नेता नजरबंद, 15 मांगों को लेकर बढ़ा विवाद


भारत केंद्रित विशेष सत्र
उतिष्ठ भारत: आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण
नए भारत का निर्माण: हरिवंश
स्वाभिमानी भारत: जे. साईं दीपक

यह भी पढ़ें-भोपाल में SDM ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन


आयोजन में सहयोग
विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने बताया कि यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, उसके मूल्यों, चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर चर्चा का मंच बनेगा। कार्यक्रम में भारत भवन, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का सहयोग रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed