सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncle shoots nephew due to land dispute crime news

MP: पारिवारिक विवाद के बाद खूनी खेल: रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने नाबालिग भतीजे को मारी गोली; इस गांव की घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कछोरा गांव में जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने ही नाबालिग भतीजे को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल बच्चे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Uncle shoots nephew due to land dispute crime news
घायल नाबालिग।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा द्वारा अपने ही नाबालिग भतीजे को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना पलेरा थाना क्षेत्र के कछोरा गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घायल नाबालिग को परिजन तुरंत पलेरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि कछोरा गांव निवासी विश्वनाथ पाल और उसके भाई के परिवार के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विश्वनाथ पाल ने अपने ही नाबालिग भतीजे पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।


ये भी पढ़ें- MP: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA

'जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद था'
घटना की सूचना मिलते ही पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा विश्वनाथ पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की जा रही है।

इस संबंध में टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने भतीजे को गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि घायल नाबालिग का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed