{"_id":"69aec5285b884962a00b2cb2","slug":"wife-conspired-with-her-lover-murdered-her-husband-by-crushing-him-with-a-stone-satna-news-c-1-1-noi1431-4030318-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा गया एक और पति: पत्नी-प्रेमी की घिनौनी साजिश; अवैध संबंधों के बीच आ रहा था पति, पत्थर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारा गया एक और पति: पत्नी-प्रेमी की घिनौनी साजिश; अवैध संबंधों के बीच आ रहा था पति, पत्थर से कुचलकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार
सतना के जैतवारा क्षेत्र में 45 वर्षीय कौशलेन्द्र सिंह की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। पत्नी कुसुम सिंह ने प्रेमी संदीप पटेल के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपी ने शराब पिलाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पति की हत्या में गिरफ्तार पत्नी और प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जहां एक पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 4 मार्च को घर से लापता, 5 मार्च को मिला शव para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 घटना की शुरुआत 4 मार्च की रात से हुई, जब 45 वर्षीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू अचानक अपने घर से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन पांच मार्च को गांव के बाहर नदी किनारे उनका लहूलुहान शव मिला। शव के सिर पर गहरे घाव थे और शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी दिखाई दिए, जिससे साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA para_count-2
para_count-3 para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 साइबर सेल की मदद से खुला राज para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 मामले की जांच थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में शुरू की गई। शुरुआती पूछताछ में मृतक की पत्नी कुसुम सिंह (28) के बयान संदिग्ध लगे, क्योंकि वह बार-बार अपनी बात बदल रही थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। घटना वाले दिन कुसुम की लगातार बातचीत संदीप पटेल (32), निवासी बांदा (उत्तर प्रदेश) से हो रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप पटेल को बांदा से गिरफ्तार कर लिया। para_count-3
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 गुजरात से शुरू हुआ प्रेम संबंध para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 पूछताछ में संदीप पटेल ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि वह और मृतक कौशलेन्द्र गुजरात में साथ काम करते थे। इसी दौरान उसका कौशलेन्द्र की पत्नी कुसुम से प्रेम संबंध हो गया। जब इस संबंध की जानकारी कौशलेन्द्र को हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसी कारण वह दोनों के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया। इसके बाद कुसुम और संदीप ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 ये भी पढ़ें- पानी के टैंक में मिला सात साल के मासूम का शव, पिता ने पत्नी और एएसआई पर लगाया हत्या का आरोप para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 शराब पिलाकर पत्थर से कुचल दिया सिर para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 योजना के तहत संदीप 3 मार्च को गुजरात से निकला और 4 मार्च को सतना पहुंच गया। उसी शाम उसने कौशलेन्द्र को शराब पिलाने के बहाने गांव के पास नदी किनारे बुलाया। जब कौशलेन्द्र नशे में हो गया तो संदीप ने उसके सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को नदी में फेंकने की कोशिश की और उसी रात बाइक से वापस बांदा फरार हो गया। para_count-6
para_count-7 para_count-7 para_count-7
para_count-7 para_count-7 para_count-7 पुलिस ने बरामद किए सबूत para_count-7
para_count-7 para_count-7 para_count-7 पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है। पुलिस ने कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह और संदीप पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जैतवारा पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

कमेंट
कमेंट X