सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: MLA Checks Road Quality with Hammer, Exposes Poor Construction as Gravel Comes Off Easily

Guna News: सड़क निर्माण में लापरवाही पर विधायक सख्त, हथौड़े मारकर परखी मजबूती, गिट्टी उखड़ते ही भड़के

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले में सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर विधायक पन्नालाल शाक्य ने खुद मौके पर पहुंचकर हथौड़ा मारकर सड़क की मजबूती जांची। सड़क की परत उखड़ते ही निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए।
 

Guna News: MLA Checks Road Quality with Hammer, Exposes Poor Construction as Gravel Comes Off Easily
सड़क की गुणवत्ता जांचने हथौड़ा लेकर पहुंचे गुना विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जनता की शिकायतों के बाद भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि हाल ही में बनी सड़क में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने लगी है।

Trending Videos




शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले हाथों से ही सड़क की ऊपरी परत को कुरेदकर उसकी गुणवत्ता परखी। इसके बाद उन्होंने खुद हथौड़ा उठाकर सड़क की मजबूती की जांच शुरू कर दी। विधायक द्वारा मौके पर ही सड़क की परतें उखाड़कर जांच करने का दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सड़क की गिट्टी और डामर आसानी से उखड़ते देख विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है और इस सड़क को दोबारा बनाने की जरूरत है। विधायक के इस कदम के बाद निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर चर्चा तेज हो गई।

ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: 12वीं का पेपर बिगड़ा तो छात्रा ने घर लौटकर पी लिया हेयर डाई, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

उधर जैसे ही लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली कि विधायक खुद मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच कर रहे हैं, विभाग में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेने लगे।

हालांकि विधायक के तीखे तेवरों के सामने पीडब्ल्यूडी अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि नई बनी सड़क की गिट्टी इतनी जल्दी क्यों उखड़ रही है, तो उनके पास इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर और भी सवाल खड़े हो गए।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि हम सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर हथौड़ा लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान खामियां सामने आईं, जिसके बाद अधिकारियों से पूछा कि यह सड़क आखिर कितने महीनों के लिए बनाई जा रही है, जो इसके निर्माण में इतनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे मामलों में सजग रहना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed