सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   administration launched a bulldozer to curb accidents. Permanent encroachments were

सड़क हादसों के बाद प्रशासन सख्त: गुना में भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, अपील का असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 05:20 PM IST
administration launched a bulldozer to curb accidents. Permanent encroachments were

गुना में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को नगरपालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भुल्लनपुरा तिराहे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानों के सामने बने स्थायी चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

दरअसल, पिछले कुछ समय से शहर के व्यस्ततम बजरंगगढ़ बायपास और एबी रोड पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही थीं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए, जबकि एक युवक की मौत भी हो चुकी है। हाल ही में बजरंगगढ़ बायपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालक ट्रक की चपेट में आ गया था, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी।

इसी तरह एबी रोड पर भी एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया था, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

शनिवार को तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा के नेतृत्व में नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम भुल्लनपुरा तिराहे पर पहुंची। यहां दुकानों के सामने सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त किया गया। इसके अलावा सड़क सीमा में बने स्थायी चबूतरे, टीनशेड और अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं भी अपना सामान हटा लिया।

ये भी पढ़ें- UPSC Result: रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने हासिल की 56वीं रैंक, कड़ी मेहनत रंग लाई: जिले का बढ़ाया मान

तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बजरंगगढ़ बायपास पर पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ हिस्सों में यह कार्य अधूरा रह गया था। अब इसे दोबारा शुरू कर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में केवल अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन अब स्थायी निर्माणों को चिन्हित करने के लिए दोबारा विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद सड़क सीमा में आने वाले सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

'स्वेच्छा से अपने चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माण हटा लें'
प्रशासन ने दुकानदारों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माण हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें बलपूर्वक हटाया जाएगा। प्रशासन ने यह भी बताया कि बजरंगगढ़ बायपास पर मौजूद कुछ धर्मकांटे और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी यातायात बाधित करने का कारण बन रहे हैं। ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, ताकि सड़क की वास्तविक चौड़ाई बहाल कर यातायात को सुगम बनाया जा सके और हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तरनतारन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछेंगे किसान, पंधेर का ऐलान

07 Mar 2026

तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाए जाने पर अमृतसर में जश्न

07 Mar 2026

Meerut: जाहिदपुर में तालाब में गिरी गाय को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला

07 Mar 2026

Meerut: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ कचहरी में वकीलों का प्रदर्शन

07 Mar 2026

Bihar: ऑनलाइन और सेल्फ स्टडी का कमाल! अभिषेक चौहान ने UPSC में हासिल की 102वीं रैंक, बिहार का नाम किया रोशन

07 Mar 2026
विज्ञापन

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में घर में लगी आग

07 Mar 2026

भिवानी में चिकित्सकों ने घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट मामले को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल

07 Mar 2026
विज्ञापन

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते मई में नारनौल स्टेशन से गुजरेगी 14 ट्रेन

Hamirpur: युगांडा बैडमिंटन चैंपियनशिप में मानसी सिंह ने जीता रजत

Video: पीलीभीत में निजी बस में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, खिड़की से कूदे यात्री

07 Mar 2026

VIDEO: शंकराचार्य ने गंगा से गोमती तक ‘धर्मयुद्ध के शंखनाद’ के लिए शुरू की यात्रा

07 Mar 2026

कीरतपुर के पास भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत

07 Mar 2026

किसान जागृति यात्रा पहुंची पंजाब

घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में बहादुरगढ़ में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं बंद

सोनीपत में नागरिक अस्पताल सहित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना

07 Mar 2026

लुधियाना की घुमार मंडी में कपड़ों के शोरूम में लगी आग

07 Mar 2026

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने संकटमोचन मंदिर में किए दर्शन, लखनऊ के लिए यात्रा शुरू

07 Mar 2026

VIDEO: आगरा पहुंचे सीएम योगी, 2027 चुनाव को लेकर भाजपा-संघ संग की अहम बैठक; हॉस्पिटल का करेंगे लोकार्पण

07 Mar 2026

झांसी संघ कार्यालय में मनाया गया रंग उत्सव कार्यक्रम, मौजूद रहे विधान परिषद सभापित व कैबिनेट मंत्री

07 Mar 2026

पंचकूला सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 6 में डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

07 Mar 2026

दबिश देने पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी के डर से मनीष ने दी जान

07 Mar 2026

Video: अंबेडकरनगर में सुरेंद्र और अरविंद की हत्या का आरोपी चंदू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

07 Mar 2026

जालंधर में सड़क हादसे में दादी-पोती की माैत

07 Mar 2026

झांसी की आयुषी ने यूपीएससी की परीक्षा में 914वीं रैंक की हासिल, परिवार ने मनाया जश्न

07 Mar 2026

UPSC 2025: 10 घंटे की पढ़ाई, अटूट हौसला और बन गए देश के टॉपर, अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में हासिल की पहली रैंक

07 Mar 2026

VIDEO: पत्नी की पिटाई, फिर ससुराल वालों ने की गजब बेइज्जती, सीसीटीवी हुआ वायरल

07 Mar 2026

लखनऊ: महानगर स्थित गोल्डेन सेलिब्रेशन लॉन में अग्रवाल समाज द्वारा हुआ होली मिलन समारोह

07 Mar 2026

लखनऊ: हटाए गए बीरबल साहनी मार्ग के ग्रीन कॉरिडोर में लगे सूखे खजूर के पेड़, अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

07 Mar 2026

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग श्रृंगार में दिखे बाबा महाकाल; भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

07 Mar 2026

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

07 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed