पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Together with her lover, she shot her husband in the temple, now both have been sentenced to life imprisonment

MP News: प्रेमी संग मिलकर पति की कनपटी में मारी थी गोली, अब हत्यारी पत्नी-आशिक जीवन भर रहेंगे सलाखों के पीछे

Wed, 01 Jul 2026 10:36 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 10:36 PM IST
सार

खंडवा की अदालत ने 13 माह पुराने अमीन हत्याकांड में पत्नी शहनाज और उसके प्रेमी अख्तर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों ने प्रेम संबंधों में बाधा बने अमीन की सोते समय गोली मारकर हत्या की थी। अदालत ने जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
Together with her lover, she shot her husband in the temple, now both have been sentenced to life imprisonment
खंडवा में पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों से इस समय प्रेमिकाओं के द्वारा अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला करीब 13 माह पूर्व मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव में हुआ था। इसको लेकर बुधवार को खंडवा न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोषी प्रेमी और प्रेमिका दोनों को आजीवन कारावास के साथ ही जुर्माने से दंडित किया गया है। खंडवा न्यायालय का यह फैसला देशभर से आ रहे इस तरह के मामलों में एक नजीर माना जा रहा है और इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इस तरह के कड़े फैसले के बाद शायद ऐसे मामलों पर रोक लग सकती है।

विज्ञापन




खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव में रहने वाले अमीन की हत्या करीब 13 माह पूर्व उस वक्त हुई थी, जब वह अपने घर मे करवट लेकर चैन की नींद में सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी कनपट्टी पर गोली मारी थी। हत्या के समय अमीन के साथ उसकी पत्नी शहनाज भी सो रही थी। रात के अंधेरे में चली इस गोली से पर्दा तब उठा जब दिन की रोशनी हुई। इसके बाद पुकिस तफ्तीश में जो सामने आया वह बेहद चौकाने वाला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच के समय शहनाज़ अपनी मां के साथ अमीन के पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल में बॉडी लेने के लिए बैठी थी। पुलिस की जांच में मालूम चला कि अमीन और शहनाज़ के 4 बच्चे थे। कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शहनाज़ की पहचान महाराष्ट्र के अख्तर से हुई थी। इसके बाद शहनाज़ अख्तर के प्यार में पड़कर अमीन को तलाक देकर महाराष्ट्र पहुंची। वहां उसने अख्तर से निकाह कर लिया, लेकिन फिर कुछ महीने बाद वह वापस अमीन के पास लौटी और अपने पूर्व पति अमीन से निकाह कर लिया। वह अब भी अख्तर को नहीं भूल पाई। उसने अपने प्रेमी के प्यार के बीच में आ रहे पति अमीन की हत्या की साजिश रची, और रात 3 बजे प्रेमी अख्तर अमीन के घर के पास पहुंचा। यहां उसने गोली चलने की आवाज से लोग जाग न जाएं, इसके लिए आसापास के 7-8 घरों को पहले बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद करवट से सो रहे आमीन के सिर मे अख्तर ने गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक से वापस महाराष्ट्र चला गया।

इस हत्याकांड के करीब 13 माह बाद 1 जुलाई को खंडवा न्यायालय ने पति की हत्या में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार माना है। इसको लेकर दोनों को आजीवन कारावास जैसे कड़े दंड की सजा सुनाई गई है। वहीं अलग अलग धाराओं में दोनों को अन्य सजाओं के साथ जुर्माने से भी दण्डित किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed