फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: CBI Recreates Crime Scene with 80-Kg Dummy; Giribala and Samarth Accompany Team

Twisha Sharma Case: 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ

Mon, 01 Jun 2026 01:50 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priya Verma Updated Mon, 01 Jun 2026 01:50 PM IST
सार

त्विषा शर्मा मौत के मामले में सीबीआई टीम आज समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां 80 किलो की डमी के जरिए घटना का री-क्रिएशन किया जाना है।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: CBI Recreates Crime Scene with 80-Kg Dummy; Giribala and Samarth Accompany Team
सीन री क्रिएट करने गिरीबाला के घर पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हाई प्रोफाइल त्विषा शर्मा केस की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को मामले से जुड़े घटनाक्रम का एक बार फिर रि-क्रिएशन किया। जांच एजेंसी आरोपी पति समर्थ सिंह और सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह को लेकर बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित उनके घर पहुंची। इस दौरान सीबीआई ने 80 किलो वजन की डमी का इस्तेमाल कर घटना की परिस्थितियों को दोबारा समझने का प्रयास किया। सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पहले से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान अधिकारियों ने घर की छत पर बने उस एंगल का निरीक्षण किया, जहां त्विषा शर्मा कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थीं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार त्विषा का वजन करीब 80 किलो था। इसी आधार पर सीबीआई टीम 80 किलो वजनी डमी लेकर पहुंची और उसे उसी स्थान पर फंदे से लटकाकर पूरे घटनाक्रम का रि-क्रिएशन किया। सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह द्वारा पहले पुलिस एवं जांच एजेंसी को दिए गए बयानों के आधार पर घटनाक्रम को दोहराया। जांच के दौरान यह भी देखा गया कि फंदे से शव को किस प्रकार नीचे उतारा गया था और उस समय कौन-कौन लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhopal: नशे का काला कारोबार बेनकाब, 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, STF की रेड में ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसी के अनुसार समर्थ सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उसने त्विषा के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की थी। उसका दावा है कि शरीर पर आई चोटें फंदे से नीचे उतारने और अस्पताल ले जाने की जल्दबाजी के दौरान लगी हो सकती हैं। वहीं सीबीआई का फोकस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटों और घटनास्थल की परिस्थितियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर रहा।

सूत्रों के अनुसार रि-क्रिएशन के दौरान भी जांच अधिकारियों को यह स्पष्ट नहीं हो सका कि त्विषा के शरीर पर पाई गईं कई चोटें किस परिस्थिति में लगीं। इसी बिंदु को लेकर सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह से दोबारा पूछताछ की है। जांच एजेंसी अब घटनास्थल मेडिकल रिपोर्ट और आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की अंतिम कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि त्विषा शर्मा मौत मामला प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है और इसकी जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। एजेंसी मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed