फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case Family Refuses Body for Nine Days Police Says AIIMS Lacks Preservation Facility

Twisha Sharma Case: क्या सड़ रही है त्विषा की बॉडी? पुलिस ने पत्र लिखकर किया आगाह, नौ दिन से AIIMS में है शव

Wed, 20 May 2026 05:19 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 20 May 2026 05:19 PM IST
सार

Twisha Sharma Death Case Updates: पुलिस ने परिजनों को कैसा पत्र दिया? पत्र में त्विषा के शव को लेकर क्या बातें कही गई हैं? परिजन अपनी किस मांग पर अड़े हैं? आइए जानते हैं सबकुछ।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case Family Refuses Body for Nine Days Police Says AIIMS Lacks Preservation Facility
ट्विशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कटारा हिल्स थाना पुलिस ने ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा को एक पत्र भेजा है। यह पत्र जिला अदालत में सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले दिया गया।

विज्ञापन



पत्र में क्या लिखा?
पत्र में कहा गया है कि एम्स भोपाल में त्विषा का शव माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है। शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन यह सुविधा एम्स भोपाल में उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि उसे दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शव को डिकम्पोज होने से बचाने के लिए परिजन जल्द शव प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

त्विषा शर्मा मौत की पूरी टाइमलाइन

  • 11 मई की रात करीब 10 बजे त्विषा शर्मा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

  • रात करीब 10:30 बजे त्विषा को एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • एम्स रिकॉर्ड के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात करीब 12 बजे त्विषा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

  • 12 मई की सुबह एम्स भोपाल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

  • 13 मई को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।

  • 13 मई को पुलिस ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।

  • 13 मई को गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया।

  • 14 मई की शाम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली।

  • 15 मई को परिजनों ने एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया।

  • 15-16 मई को परिजनों ने जांच दिल्ली पुलिस को सौंपने की मांग उठाई।

  • 17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया और बाद में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की।

  • 18 मई को परिजनों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए याचिका दायर की।

  • 18 मई को भोपाल पुलिस ने आवेदन देकर कहा कि परिजन शव ले जाएं, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।

  • 20 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने परिजनों को पत्र भेजकर कहा कि एम्स में लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, इसलिए शव डिकम्पोज हो सकता है।

  • 20 मई को जिला अदालत में दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर सुनवाई हुई।

  • 20 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी।

  • 20 मई को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।


कांग्रेस नेता तन्खा ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। विवेक तन्खा ने कहा कि परिजन पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए परेशान हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उठाई गई शंकाओं को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

पढ़ें: 
 कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने उठाई CBI जांच की मांग, परिजन दोबारा पीएम की मांग पर अड़े
विज्ञापन

सीएम यादव से मिले त्विषा के परिजन
आज मंत्रालय में मृतका के त्विषा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी।  इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा। मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहेंगे तो राज्य सरकार त्विषा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए पत्र लिखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने को लेकर अंतिम निर्णय कोर्ट करेगा। कोर्ट की अनुमति मिलने पर राज्य सरकार शव को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एम्स पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। 

महिला आयोग ने क्या कहा?
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि विवाह के महज पांच माह के भीतर त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पूर्व सेना अधिकारी और पूर्व सैनिक सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed