सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: Letter Sent to Governor Seeking Removal of Judge Giribala Government Ready for CBI Inquiry

Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास जज गिरिबाला सिंह को पद से हटाने राज्यपाल को पत्र, सीबीआई जांच को सरकार तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का केस दर्ज है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की। मुख्यमंत्री मोहन यादव सहमत दिखे, जबकि राज्यपाल से गिरिबाला सिंह को उपभोक्ता फोरम जज पद से हटाने की मांग की गई।

Twisha Sharma Case: Letter Sent to Governor Seeking Removal of Judge Giribala Government Ready for CBI Inquiry
सीएम यादव से मिले ट्विशा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कटारा हिल्स पुलिस ने ट्विशा की सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे एवं ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा, सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित कई पूर्व अधिकारियों ने मंत्रालय में मुलाकात कर न्याय की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें: Twisha Sharma Case: क्या सड़ रही है ट्विशा की बॉडी?, पुलिस ने पत्र लिखकर किया आगाह; नौ दिन से AIIMS में है शव

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि यदि परिवार चाहता है तो राज्य सरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने का निर्णय अदालत करेगी। यदि कोर्ट अनुमति देता है, तो राज्य सरकार शव को सुरक्षित दिल्ली एम्स पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। इधर, ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को पत्र लिखकर गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 के न्यायाधीश पद से हटाने की मांग की है।


पत्र में उन्होंने लिखा है कि गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या का गंभीर मामला दर्ज है। वर्तमान में वह जिला उपभोक्ता फोरम में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उपभोक्ता फोरम में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती है और नियमों के अनुसार कदाचार, गंभीर आरोप या किसी आपराधिक मामले में संलिप्तता सामने आने पर पद से हटाने का प्रावधान है। नवनिधि शर्मा ने राज्यपाल और राज्य सरकार से मांग की है कि दहेज हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद गिरिबाला सिंह को तत्काल पद से हटाया जाए, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed