फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: SIT's panchnama witness Neeraj was chased and beaten by Samarth Singh's friends

Twisha Sharma Case: SIT के पंचनामा गवाह नीरज को समर्थ सिंह के दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए कौन है पीड़ित

Mon, 01 Jun 2026 09:57 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

त्विषा शर्मा केस के एसआईटी गवाह नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि गवाही देने के कारण समर्थ सिंह के कुछ दोस्तों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। नीरज ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। मामले की शिकायत कटारा हिल्स थाने में दर्ज कर जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: SIT's panchnama witness Neeraj was chased and beaten by Samarth Singh's friends
सर में गमछा लपेटे हुए नीरज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईप्रोफाइल त्विषा केस में एक नया और गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के पंचनामा गवाह रहे नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि उन्हें गवाही देने की कीमत चुकानी पड़ रही है। नीरज का दावा है कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के कुछ दोस्तों ने उन्हें न केवल सार्वजनिक रूप से मारपीट कर घायल किया, बल्कि मामले से दूर रहने और गवाही न देने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में सांची पार्लर संचालित करने वाले नीरज दुबे का प्रतिष्ठान उस इलाके में स्थित है, जहां समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह का निवास है। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद जब एसआईटी ने  प्रारंभिक जांच शुरू की थी, तब पंचनामा प्रक्रिया में नीरज दुबे को गवाह बनाया गया था। नीरज का कहना है कि इसी कारण से वे कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दो घंटे चला री-क्रिएशन, CBI के सामने गिरिबाला-समर्थ ने उतारा त्विषा का 80 किलो वजनी डमी शव
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Twisha Sharma Case: SIT's panchnama witness Neeraj was chased and beaten by Samarth Singh's friends
सर में गमछा लपेटे हुए नीरज - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित के मुताबिक 30 मई को उनके साथ पर मारपीट की घटना हुई। समर्थ सिंह के मित्र संदीप भट्टाचार्य सहित 4 से 5 लोगों ने उनसे यह पूछते हुए विवाद शुरू किया कि वे इस मामले में गवाह क्यों बने हैं। विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। नीरज का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें मारपीट का घटनाक्रम कैद हुआ है। 

नीरज दुबे ने कटारा हिल्स थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed