फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   twisha-sharma-suspicious-death-mother-sister-chat-revealed

Twisha Sharma: ‘मुझे बहुत घुटन हो रही है मां’, ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में वायरल चैट में एक और नया खुलासा

Tue, 19 May 2026 09:07 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:07 AM IST
सार

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब सहेली के बाद मां, बहन और पिता के साथ हुई चैट भी सामने आई हैं, जिनमें ट्विशा ने खुद को मानसिक रूप से परेशान और घुटन में बताया था। वायरल चैट्स के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बयान पर ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने बयान दिया है।। चलिए बता रहे हैं किसने क्या कहा है? और वायरल चैट में क्या-क्या लिखा है?

विज्ञापन
twisha-sharma-suspicious-death-mother-sister-chat-revealed
ट्विशा शर्मा। फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। यह मुद्दा कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। पीड़िता की एक के बाद एक चैट सामने आ रही हैं। पहले सहेली और अब मां और बहन के साथ हुई चैट वायरल हो रही है।
विज्ञापन


मां और बहन के साथ हुई चैट वायरल
ट्विशा शर्मा की अपनी सहेली मीनाक्षी के साथ चैट वायरल होने के बाद मां और बहन के साथ हुई चैट भी वायरल हो रही है। मां से चैट करते हुए ट्विशा ने सात मई को कहा- बुरी तरह फंस गई हूं। इन सबको लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है।” एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है। मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।  ट्विशा ने मां से चैट करते हुए कहा- ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे। मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Death Case: 'शहीद के परिवार को बिना जांच दोषी ठहराया जा रहा', ट्विशा की रिटायर्ड जज सास बोलीं
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन और पापा से कहा- यह सब कहां तक करेगा
ट्विशा ने अपनी बहन और पापा से चैट करते हुए कहा कि देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा।  उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा। लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। अब आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए। कम से कम हम अपना धैर्य नहीं खोएंगे। बहन और पिता एक ही फोन पर चैट करते हुए कहा लिखा- शांत रहो, घबराओ मत, समझदारी से व्यवहार करो, ये सभी बुनियादी बातें जरूरी हैं।


'ट्विशा वैसी नहीं थी, जैसा हमने उसे समझा था'
ट्विशा शर्मा डेथ केस में ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने कहा, “हमारे वकील हर बात स्पष्ट करेंगे। अभी कहां आरोप तय हुए हैं? मामला अभी डिस्चार्ज स्टेज पर है। मुझे लगता है कि पुलिस ने इन लोगों के दबाव और व्हाट्सऐप मैसेज व आरोपों के आधार पर जल्दबाजी में कार्रवाई की है, जबकि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम भला दो लाख रुपये दहेज की मांग क्यों करेंगे, जब हम खुद उन्हें साढ़े सात लाख रुपये दे चुके थे? यह बात बिल्कुल समझ से परे है। बहुत जल्द मुझे एहसास हो गया था कि ट्विशा वैसी नहीं थी, जैसा हमने उसे समझा था। हमने सोचा था कि वह बहुत संस्कारी और आध्यात्मिक विचारों वाली है। मैं उसके साथ संस्कृत के श्लोक भी पढ़ती थी, लेकिन बाद में उसने पूजा-पाठ पूरी तरह बंद कर दिया। कम से कम सुबह-शाम अगरबत्ती और दीपक जलाना, तुलसी पूजन करना हमारे घर की नियमित परंपरा थी, लेकिन उसमें उसकी कोई रुचि नहीं थी। उसने खुद कहा था कि उसकी इनमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है।”

गिरीबाला सिंह ने आगे कहा, “हां, उसने मेरे और डॉक्टर के सामने स्वीकार किया था कि उसने बड़ी मात्रा में गांजा/मारिजुआना का सेवन किया था। डॉक्टर ने उससे पूछा था कि वह गर्भपात क्यों कराना चाहती है, तब उसने बताया कि उसने काफी मात्रा में गांजा लिया था। शायद इसी वजह से उसके कमरे में हमेशा सुगंधित मोमबत्तियां और फ्रेगरेंस रखी रहती थीं। मुझे लगता है कि वह उसकी गंध छिपाने के लिए ऐसा करती थी।”

गिरीबाला सिंह के बयान पर ट्विशा के पिता ने दी प्रतिक्रिया
ट्विशा शर्मा डेथ केस में पीड़िता के पिता नवनीधि शर्मा ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह महिला फिलहाल अग्रिम जमानत पर बाहर है और जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रही है। मीडिया के सामने आकर इस तरह मृतक की छवि खराब करना और बेबुनियाद आरोप लगाना कानून का उल्लंघन है।

अब हमारी बेटी को न्याय दिलाने का समय है। उसकी मौत को इतने दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक हमारी बेटी के शव का दूसरा पोस्टमार्टम (PM-2) नहीं हो पाया है। प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ की जा सके। न्यायपालिका में इतने ऊंचे पदों पर रहे लोग ही उसी व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। हमारे पास कोई पहुंच या प्रभाव नहीं है। खासतौर पर अग्रिम जमानत मिलने के बाद सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका और ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी मुख्य मांग है कि जल्द से जल्द दूसरा पोस्टमार्टम (PM-2) कराया जाए। ये लोग चाहते हैं कि शव खराब हो जाए और प्रक्रिया में देरी होती रहे, ताकि हम निराश होकर यहां से चले जाएं। इस मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य को सौंपी जानी चाहिए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट या भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।”




ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर नीचे लाते दिखा पति; सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें

डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से हुई थी मुलाकात
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह तमिल फिल्मों में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर काम कर चुकी थीं। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी पहचान भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की थी।

वहीं, परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे “नाकारा” कहकर परेशान किया जाता था। ट्विशा कई बार मायके लौटना चाहती थी, लेकिन उसे आने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed