सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ujjain News: उज्जैन में 35 हजार मातृशक्तियों ने दिखाया शक्ति संगम, साध्वी ऋतंभरा ने भरा जोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 10:14 PM IST
सार

उज्जैन में 'शक्ति संगम' कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें शौर्य यात्रा और विराट सभा का आयोजन हुआ। साध्वी ऋतंभरा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शस्त्र और शास्त्र दोनों धारण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना था। 

विज्ञापन
35,000 Matrishakti participated in the Shakti Sangam of VHP, Matrishakti, Durga Vahini
उज्जैन में संबोधित करतीं साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन में विश्व हिन्दू परिषद, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी का 'शक्ति संगम' कार्यक्रम हुआ, जिसमें हजारों महिलाएं एकत्रित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी संग्रहालय के सामने महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र परिसर से शौर्य यात्रा के रूप में हुई। यात्रा गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, कंठाल, निजातपुरा, कोयला फाटक होते हुए सामाजिक न्याय परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यात्रा में शस्त्र वाहिनी, घोष वाहिनी, ध्वज वाहिनी, साफा वाहिनी और दंड वाहिनी की बहनें शामिल हुईं।

Trending Videos
35,000 Matrishakti participated in the Shakti Sangam of VHP, Matrishakti, Durga Vahini
उज्जैन में हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के समापन पर विराट सभा का आयोजन हुआ। दुर्गा वाहिनी प्रान्त संयोजिका ज्योतिप्रिया दीदी ने बताया कि देवी अहिल्या और रानी दुर्गावती की जयंती वर्ष में मध्य प्रदेश के 110 स्थानों से मां वंदना यात्रा निकाली गई थी, जिसका समापन महाकाल के आंगन में हुआ। आरती दीदी जायसवाल ने मंच संचालन करते हुए बताया कि जब कार्यक्रम की योजना बनाई थी, तब 10,000 महिलाओं की उम्मीद थी, लेकिन अब 35,000 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी ऋतंभरा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, "आप सभी सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि आपने हिन्दू माँ के गर्भ से जन्म लिया है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामाजिक खतरों से सतर्क करना है।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन
35,000 Matrishakti participated in the Shakti Sangam of VHP, Matrishakti, Durga Vahini
उज्जैन में हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला
साध्वी ऋतंभरा ने महिलाओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भारतीय नारी की शक्ति और सम्मान को बढ़ाते हुए कहा कि भारत की मिट्टी से प्रेम न करने वाले को यहाँ रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और रानी अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए महिलाओं को प्रेरित किया। यह आयोजन महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए किया गया, जिसमें छोटी बच्चियों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक ने भाग लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed