सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mandsaur: मंदसौर-नीमच-रतलाम में मावठे की बारिश, गरोठ में गिरे ओले, मंदसौर मंडी में लहसुन बारिश के पानी में बही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

मंदसौर, नीमच, और रतलाम में सीजन की पहली मावठे की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। तेज बारिश और ओले गिरने से किसानों की उपज भीग गई, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अफीम किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताते हुए खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Mandsaur: Heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, hail fell in Garoth, garlic washed away in rain water in Mand
मंदसौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर जिले साहिर रतलाम व नीमच में शुक्रवार को सीजन की पहली मावठे की बारिश देखने को मिली। मावठे की बारिश ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आए किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक से शुरू हुई तेज बारिश से किसानों की उपज पानी में बह गई, जिसे किसान समेटते नजर आए। जिले में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी जानकारी सामने आई है।

 
मंदसौर नीमच व रतलाम में पिछले तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए है तो वहीं दोपहर तक धुंध देखने को मिल रही है। मौसम के बदले मिजाज को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में मावठे की बारिश होने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की थी। 
 
Trending Videos
Mandsaur: Heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, hail fell in Garoth, garlic washed away in rain water in Mand
मंदसौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर मंदसौर शहर सहित जिले में अचानक तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी शुरू हो गई लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़को पर पानी बह निकला। अचानक शुरू हुई मावठे की बारिश से मंदसौर कृषि उपज मंडी में उपज लेकर आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी परिसर में किसानों की लहसुन सहित अन्य उपज नीलामी के लिए खुले में पड़ी थी इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई जिससे किसानों की लहसुन सहित अन्य उपज पानी के साथ बहने लगी जिसे किसान भीगते हुए समेटते हुए नजर आए। बारिश में अपनी उपज को भीगते और बहते देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandsaur: Heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, hail fell in Garoth, garlic washed away in rain water in Mand
मंदसौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर में करीब 20 मिनट की मावठे की बारिश देखने को मिली। मंदसौर के अलावा जिले के मल्हारगढ़, पीपलियामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, गरोठ सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की जानकारी सामने आई है। जिले के गरोठ क्षेत्र में बारिश के साथ चने के आकर के ओले भी गिरे। अफीम किसान मावठे की बारिश से खुश नजर आए। किसानों का कहना है कि मावठे की पहली बारिश अफीम सहित अन्य फसलों जिन पर फल नहीं आए है अमृत के समान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed