सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mandsaur: पशुपतिनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, महिलाओं-युवतियों ने शिवना नदी में किया दीपदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 10:19 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवना घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के गोताखोर भी तैनात रहे। नाव के जरिए शिवना नदी में पूरे दिन गश्त की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
Mandsaur: Faith gathered on Kartik Purnima in Pashupatinath temple, women and girls donated lamps in Shivana
मंदसौर की शिवना नदी में स्नान को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने शिवना नदी में आस्था की टाटियां प्रवाहित कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। कार्तिक मास में व्रत रखने वाली महिलाओं और युवतियों ने शिवना नदी में स्नान कर दीपदान किया और भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की।
 
Trending Videos
Mandsaur: Faith gathered on Kartik Purnima in Pashupatinath temple, women and girls donated lamps in Shivana
भगवान पशुपति दर्शन को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
वर प्राप्ति और सुख-समृद्धि की कामना
पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास में व्रत रखने वाली युवतियों को भगवान शिव के समान वर की प्राप्ति होती है। वहीं, महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, जिसका समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन होता है। सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जबकि शाम के समय शहरी क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां दीपदान के लिए आईं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवना घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के गोताखोर भी तैनात रहे। नाव के जरिए शिवना नदी में पूरे दिन गश्त की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandsaur: Faith gathered on Kartik Purnima in Pashupatinath temple, women and girls donated lamps in Shivana
भगवान पशुपति दर्शन को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका की लापरवाही से नहीं सजा मेला
पशुपतिनाथ मंदिर के समीप हर साल नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले में इस बार अव्यवस्थाओं का आलम दिखा। मेले में दुकानें और झूले-चकरी समय पर नहीं लग पाए, जिससे श्रद्धालु मायूस नजर आए। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका की लेट-लतीफी के कारण दुकानें आवंटित करने में देरी हुई, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं को भी निराशा हाथ लगी।

दीपों की रोशनी से जगमगाया शिवना घाट
रात्रि के समय हजारों दीपों की रोशनी से शिवना घाट जगमगाता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed