सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Lakhs duped in MBBS admission scam, accused in Kanpur custody; to be brought to Ujjain soon

Ujjain News: MBBS में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, कानपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी, जल्द ही उज्जैन लाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी को पुलिस ने नामजद किया है। फिलहाल आरोपी कानपुर पुलिस की हिरासत में है।

Ujjain News: Lakhs duped in MBBS admission scam, accused in Kanpur custody; to be brought to Ujjain soon
थाना नीलगंगा में प्रकरण दर्ज
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ नीलगंगा थाना पुलिस ने एमआर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर पुलिस की हिरासत में है। उसे पूछताछ के लिए जल्द ही उज्जैन लाया जाएगा।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मंछामन गणेश कॉलोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पिता जोरावर सिंह पटेल पेशे से एमआर हैं। वे अपने बेटे हर्ष पटेल का एमबीबीएस में एडमिशन कराना चाहते थे। उनके भाई महेश कुमार का बेटा सतना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 15 फरवरी को उसने बताया कि कॉलेज के प्रोफेसर चंद्रशेखर वाघमारे के अनुसार बिहार के कटिहार स्थित मेडिकल कॉलेज में एक सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर का नंबर मिलने पर संपर्क किया गया, जिन्होंने कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आर.बी. गुप्ता का मोबाइल नंबर दिया। बातचीत में बताया गया कि एक छात्र की मृत्यु के कारण एनआरआई कोटे की सीट खाली हुई है। प्रिंसिपल के नाम से ईमेल पर सीट का पैकेज भेजा गया और व्हाट्सएप पर नीट स्कोर कार्ड, आधार कार्ड और मार्कशीट मांगी गई।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे, गर्मी और उमस से राहत, शहरवासी खुश पर किसानों की बड़ी चिंता

इसके साथ ही दो बैंक अकाउंट नंबर भी दिए गए, जिनमें से एक कॉलेज का बताया गया। सतीशचंद्र ने 25 हजार रुपये कॉलेज अकाउंट में और 4.25 लाख रुपये दूसरे खाते में जमा कर दिए। इसके बाद 19 फरवरी को पटेल परिवार कटिहार पहुंचा और असली प्रिंसिपल आर.बी. गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कोई सीट खाली नहीं है और न ही फीस जमा हुई है।

कॉलेज अकाउंट की जांच में 25 हजार रुपये जमा होना सामने आया। प्रिंसिपल ने कहा कि इस राशि के लिए कोर्ट में दावा करना होगा, जिसके बाद पैसा वापस किया जाएगा। ठगी का एहसास होने पर सतीशचंद्र ने नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने खाताधारक जयंत पिता ज्योति सरकार निवासी सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पहले भी कर चुका है ठगी
नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि जिस नंबर से बातचीत हुई, वह असली प्रिंसिपल का नहीं था। आरोपी पहले भी 4-5 बार इसी तरह मेडिकल कॉलेज के नाम पर ठगी कर चुका है। वह दिखावे के लिए कुछ रकम कॉलेज खाते में डलवाता है और बाकी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेता है।

कानपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जयंत सरकार को एक अन्य ठगी मामले में दो दिन पहले ही कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। उज्जैन पुलिस की टीम उसे पूछताछ के लिए यहां लाने के लिए कानपुर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed