सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav to Offer 351-Feet Chunri at Shipra Tirtha in Ujjain

Ujjain News: ध्वज पूजन के साथ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत, 26 मई को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे सीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में सोमवार से शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत रामघाट से ध्वज पूजन के साथ हुई। दो दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में संत, विद्वान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मई को मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे।

CM Mohan Yadav to Offer 351-Feet Chunri at Shipra Tirtha in Ujjain
ध्वज पूजन के साथ इस यात्रा का शुभारंभ की गई।
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत सोमवार को रामघाट से हुई। ध्वज पूजन के साथ इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। दो दिन तक चलने वाली इस परिक्रमा में शिप्रा नदी के किनारे स्थित विभिन्न मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मई को रामघाट पर मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे।

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा हर साल उज्जैन में निकाली जाती है। इस वर्ष इसकी शुरुआत रामघाट पर ध्वज पूजन के साथ हुई। रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के कार्यकारी अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास महाराज और राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

 ध्वज पूजन में गूंजे वैदिक मंत्र
यात्रा शुरू होने से पहले रामघाट पर पंडितों ने ध्वज पूजन किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और यात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा में पुरातत्ववेत्ता, इतिहासकार, वैज्ञानिक और साधु-संतों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

रामघाट से शुरू हुई यात्रा
यात्रा के पहले दिन यह रामघाट से शुरू हुई। यात्रा नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, जगदीश मंदिर, जंतर-मंतर वेधशाला, नानाखेड़ा, महामृत्युंजय द्वार, प्रशांति धाम, सांई मंदिर और त्रिवेणी शनि मंदिर से होते हुए गुरुकुल स्कूल पहुंचेगी। गुरुकुल स्कूल में विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद यात्रा सिकंदरी, गोठड़ा, दाऊदखेड़ी, चिंतामण से होते हुए भूखी माता, गुरुनानक घाट और दत्त अखाड़ा घाट पहुंचेगी। शाम को रामघाट पर भजन संध्या का आयोजन होगा।

दूसरे दिन रामघाट पहुंचेगी यात्रा
यात्रा के दूसरे दिन, यानी 26 मई को सुबह 9 बजे दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा रणजीत हनुमान, भैरवगढ़, मंगलनाथ, अंगारेश्वर मंदिर, सांदीपनि आश्रम, काल भैरव, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, वाल्मीकि धाम, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार-ढाबा रोड से होते हुए शाम 5 बजे रामघाट पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिनः सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई, मौत की मिस्ट्री पर घमासान

351 फीट लंबी चुनरी होगी अर्पित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामघाट पर मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। यह चुनरी दत्त अखाड़ा घाट तक पहुंचेगी। इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण पहली बार होने जा रही भारतीय नौसेना बैंड की विशेष प्रस्तुति और सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर का भक्ति संगीत कार्यक्रम रहेगा। जिला प्रशासन और विभिन्न सांस्कृतिक समितियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिप्रा नदी सहित अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed