सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Find why Mahant Vineet Giri Mahanirvani Akhara resigned post, Akhara yet make a decision.

Ujjain: जानिए महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने क्यों दिया इस्तीफा? यहां से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने अपना इस्तीफा भेजा है। अखाड़े ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है, लेकिन नए महंत की तलाश शुरू होने की चर्चा है।

Find why Mahant Vineet Giri Mahanirvani Akhara resigned post, Akhara yet make a decision.
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी।
विज्ञापन

विस्तार

महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज द्वारा पद से इस्तीफा देने की चर्चा इन दिनों जोर पकड़ रही है। बताया जा रहा है कि लगातार अस्वस्थ रहने के कारण उन्होंने अखाड़े को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, इस संबंध में अब तक अखाड़े की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Trending Videos

गौरतलब है कि छह वर्ष पूर्व 13 मार्च को विनीत गिरी महाराज को महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत पद पर आसीन किया गया था। उस समय अखाड़े के पदाधिकारियों और साधु-संतों ने उन्हें चादर ओढ़ाकर गादी सौंपी थी। इसके बाद से वे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म अर्पण करने के साथ ही ओंकारेश्वर और रामेश्वर मंदिरों में पूजन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले इस गादी पर महंत प्रकाश पुरी पदस्थ थे, जिन्होंने भी स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था। उनके बाद मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती की जिम्मेदारी अखाड़े के ही गणेश पुरी को सौंपी थी, जबकि ओंकारेश्वर और रामेश्वर मंदिर में पूजन के लिए शासकीय पुजारियों को नियुक्त किया गया था। 12 मार्च 2020 को अखाड़े का पत्र लेकर विनीत गिरी उज्जैन पहुंचे थे और तत्कालीन प्रशासक एस.एस. रावत को पत्र सौंपा था। इसके बाद मंदिर समिति की बैठक में उन्हें महंत पद की जिम्मेदारी का अनुमोदन दिया गया था।

अखाड़े ने नए महंत की तलाश की
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में विनीत गिरी महाराज को पीठ दर्द की समस्या हुई है। डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में एल-4 और एल-5 से जुड़ी समस्या बताई है। पिछले एक महीने से वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अखाड़े को अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए नए महंत की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि अखाड़े ने नए महंत की तलाश भी शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि: सलकनपुर विजयासन धाम, जहां रक्तबीज वध के बाद विराजीं पार्वती, 52वें शक्तिपीठ पर उमड़ रही आस्था

महानिर्वाणी अखाड़े की अहम भूमिका
महत्वपूर्ण है कि महाकाल मंदिर में महानिर्वाणी अखाड़े की अहम भूमिका होती है। अखाड़े के महंत या उनके प्रतिनिधि प्रतिदिन तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करते हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर और नागचंदेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चना के साथ ही मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण से पहले ध्वज पूजन की जिम्मेदारी भी अखाड़े के महंत की ही होती है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed