सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Raisen, brother-in-law killed his sister-in-law over a minor dispute; she had refused to make tea.

इतनी सी बात पर हत्या!: भाभी ने इस काम से किया इनकार तो देवर का खौल उठा खून, मरने तक डंडे से पीटता रहा वहशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन के खोहा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां देवर रामू मालवीय ने चाय बनाने से इनकार पर भाभी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला का 8 वर्षीय बेटा मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

In Raisen, brother-in-law killed his sister-in-law over a minor dispute; she had refused to make tea.
रायसेन में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। घरेलू विवाद में एक देवर ने अपनी ही भाभी की डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका घर पर खाना बना रही थी, तभी उसका देवर रामू मालवीय वहां पहुंचा और उसने भाभी से चाय बनाने के लिए कहा। किसी कारणवश भाभी ने चाय बनाने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और पास में रखे डंडे से भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड: पहले कार में, फिर बिजली पोल से होते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंची थी आग; किसकी है लापरवाही?

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मृतका का 8 वर्षीय बेटा भी मौजूद था, जिसने अपनी मां पर हो रहे इस हमले को अपनी आंखों के सामने देखा। आरोपी ने बच्चे की मौजूदगी में ही महिला को तब तक पीटा जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। घटना के समय मृतका का पति और अन्य परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो वे तत्काल घर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे सांची सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



पुलिस ने आरोपी रामू मालवीय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया रामू मालवीय ने घर पर रोटी बना रही अपनी भाभी से चाय और खाना मांगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और रामू ने डंडे से पीट-पीट कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने रामू को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed