सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gurkirat's body arrived Canada after 21 days; Chief Minister offered floral tributes said

Ujjain: कनाडा से 21 दिन बाद आया गुरकीरत का शव, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि; पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा में हत्या के शिकार गुरकीरत सिंह का शव 21 दिन बाद उज्जैन पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gurkirat's body arrived Canada after 21 days; Chief Minister offered floral tributes said
मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

गुरकीरत की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी। उनका शव घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार को उज्जैन लाया गया है। घर पर सिख समाज सहित परिचितों और पड़ोसियों ने गुरकीरत सिंह के अंतिम दर्शन किए। गुरकीरत का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज जैसे ही गुरकीरत का शव उनके निवास पर पहुंचा तो चारों ओर माहौल गमगीन हो गया।
Trending Videos


 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख दुख में साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा श्री महाकाल से स्व मनोचा के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक आनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व  मनोचा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटना
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 10-12 युवकों ने पहले गुरकीरत की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था।

ये भी पढ़ें- MLA Membership Terminated: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात जारी हुआ आदेश; सीट रिक्त घोषित

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड स्थित निवास पर अंतिम दर्शन और अरदास के बाद शव यात्रा निकाली गई। उज्जैन आगमन के बाद परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजन अंतिम दर्शन किए, इसके पश्चात अंतिम यात्रा निकली। यह शव यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग, पीपलीनाका होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि- फोटो : credit

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed