सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   harsha richhariya sanyas akshaya tritiya swami harshanand giri ujjain news

Harsha Richhariya: महाकुंभ में वायरल हुई मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

अक्षय तृतीया के मौके पर उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने  संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन की राह चुन ली।

harsha richhariya sanyas akshaya tritiya swami harshanand giri ujjain news
हर्षा रिछारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने  संन्यास ग्रहण कर लिया। यह पूरा आयोजन धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
Trending Videos


 संन्यास परंपरा के अनुसार कराई गई विशेष विधियां
 संन्यास परंपरा के अनुसार हर्षा रिछारिया को शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। इसके साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। सभी विधियों के बाद उन्होंने विधिवत  संन्यास ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिला नया नाम- स्वामी हर्षानंद गिरि
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद हर्षा रिछारिया को नया नाम ‘स्वामी हर्षानंद गिरि’ दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में  संन्यास का मार्ग चुना है।

धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा जीवन
स्वामी हर्षानंद गिरि ने संकल्प लिया कि वे अपना पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी। उन्होंने कहा कि आगे का जीवन आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।

भोपाल में रहता है परिवार, मूल रूप से झांसी की रहने वाली
हर्षा रिछारिया का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर हैं और मां किरण रिछारिया बुटीक चलाती हैं। उनका एक भाई कपिल है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। वर्तमान में पूरा परिवार भोपाल में रहता है।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा


सोशल मीडिया से अध्यात्म तक का सफर
संन्यास लेने से पहले हर्षा रिछारिया स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके अच्छे फॉलोअर्स हैं और वे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती रही हैं। वे ग्रेजुएट हैं और अहमदाबाद से योग का स्पेशल कोर्स भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed